NSDL ला रहा IPO, जानिए क्या करती है यह डिपॉजिटरी
NSDL IPO: भारत की सबसे बड़ी डिपॉजिटरी अपना आईपीओ लेकर आ रही है। जी हां, नेशनल स्कियोरिटीज डिपॉजिटरी यानि NSDL जल्द ही अपना आईपीओ लाने जा रही है। NSDL ने सेबी के पास अपना ड्राफ्ट हेरिंग प्रॉस्पेक्टस फाइल कर दिया है।
रिपोर्ट के अनुसार एनएसडीएल का यह आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल होगा, इसमे आईडीबीआई बैंक और एनएसई अपनी हिस्सेदारी बेच सकते हैं। अगर यह आईपीओ लिस्ट होता है तो बाजार में यह दूसरी डिपॉजिटरी कंपनी होगी। इससे पहले 2017 में सीडीएसएल बाजार में लिस्ट हुआ था। लिस्च होने के बाद कंपनी ने निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिया है।

सीडीएसएल के आईपीओ को लोगों का जबरदस्त रिस्पॉस मिला था। कंपनी का आईपी 170 गुना अधिक सब्सक्राइब हुआ था। जिसके बाद सीडीएसएल ने बाजार से 524 करोड़ रुपए जुटाए थे। 31 मार्च तक के आंकड़ों के अनुसार कंपनी देश की सबसे बड़ी डिपॉजिटरी कंपनी बन गई है।
जानकारी के अनुसार एनएसडीएल के 57260001 इक्विटी शेयर को बिक्री के लिए रखा जाएगा। इसमे आईडीबीआई की ओर से 22220000 इक्विटी शेयर बिक्री के लिए रखे जा सकते हैं जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ लिमिटेड 18000001 शेयर को ब्किरी के लिए रखेगा।
माना जा रहा है कि यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 5625000 इक्विटी शेयर बिक्री के लिए रखे जाएंगे। जबकि स्टेट बैंक की ओर से 4000000 इक्विटी शेयर, एचडीएफसी बैंक लिमिटेड 4000000 इक्विटी शेयर, यूनिट ट्रस्ट ऑफ इंडिया 3415000 इक्विटी शेयर बिक्री के लिए रखेगा।
रिपोर्ट के अनुसार आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज लिमिटेड, एक्सिस कैपिटल लिमिटेड, मोतीलाल ओसवाल, एसबीआई कैपिटल, आईडीबीआई कैपिटल, एचएसबीसी सिक्योरिटीज इसस इश्यू के बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं, जो इस इश्यू को संभाल रहे हैं।
बता दें कि एनएसडीएल वित्तीय संस्थाओं में सेविंग अकाउंट खोलने, डीमैट अकाउंट खोलने में मदद करती है, इसी के माध्यम से ये अकाउंट खोले जाते हैं। भारत में दो डिपॉजिटरी हैं। एनएसडीएल अपने ग्राहकों को शेयर से जुड़ी सेवाएं मुहैया करता है।












Click it and Unblock the Notifications