Budget 2019: पिछले एक साल में 1 लाख करोड़ रुपये कम हुआ NPA

नई दिल्ली- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में बताया है कि पिछले एक साल में बैंकों के नन-परफॉर्मिंग असेट (एनपीए) में 1 लाख करोड़ रुपये की कमी आई है। उन्होंने देश को यह भी जानकारी दी है कि पिछले चार साल में सरकार ने 4 लाख करोड़ रुपये के एनपीए की रिकवरी की है।

NPAs down by Rs 1 lakh crore in the last one year:nirmala sitharaman

वित्त मंत्री के मुताबिक इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (आईबीसी) कानून के कारण ही पिछले चार वर्षों में 4 लाख करोड़ रुपये के एनपीए की रिकॉर्ड रिकवरी हो पाई है। उन्होंने बताया कि बजट में पब्लिक सेक्टर बैंक (पीएसयू) के रीकैपिटलाइजेशन के लिए 70,000 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

उन्होंने बताया है कि सरकार ने पब्लिक सेक्टर के 6 बैंकों को आरबीआई के प्रॉम्पट करेक्टिव ऐक्शन (पीसीए) के तहत सक्षम बनाया है। इसके साथ ही सरकार ने सहजता से पीएसबी बैंकों के मर्जर से उनकी संख्या में 8 की कमी की है।

सीतारमण ये भी बताया कि पीएसयू बैंक इंडेक्स में 1% इजाफा हुआ है। इसमें सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का 2.2%, बैंक ऑफ बड़ोदा 1.8%, ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स 1.4%, कैनरा बैंक 1.3%, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 1%, इलाहाबाद बैंक 0.8%, इंडियन बैंक 0.7% और सिंडिकेट बैंक का इंडेक्स 0.6% बढ़ा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+