खुशखबरी: अब नौकरी बदलने पर भी नहीं बदलेगा आपका पीएफ खाता

नई दिल्ली। अगर आप भी एक नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी है। अब आपको नौकरी बदलने पर अपने पीएफ खाते के बारे में चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। सरकार की तरफ से नौकरीपेशा लोगों को एक तोहफा दिया गया है। आइए जानते हैं क्यों पीएफ खाते की चिंता की जरूरत नहीं है।

पीएफ खाते की चिंता खत्म

पीएफ खाते की चिंता खत्म

जब लोग नौकरी बदलते हैं तो उन्हें अपने पुराने पीएफ खाते की चिंता खूब सताती है, लेकिन अब उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। पीएफ चीफ कमिश्नर वीपी जॉय के मुताबिक, अगले महीने यानी सितंबर से अगर आप चाहें तो नौकरी बदलने के बाद भी आपका पीएफ खाता नहीं बदलेगा। इसके लिए सरकार ने पूरी तैयारी कर ली है।

कैसे रखें एक ही खाता?

कैसे रखें एक ही खाता?

इस सुविधा के लिए पहले कर्मचारी को अपना पंजीकरण करवाना होगा। इसके लिए कर्मचारी को अपना आधार कार्ड देना होगा। इसके बाद कर्मचारी को नौकरी बदलने के बाद भी अपना पुराना पीएफ खाता बंद नहीं करना होगा। इस तरह नौकरी छोड़ने के बाद भी कर्मचारी अपना यही पीएफ खाता बनाए रख सकेगा।

नौकरी बदलने ही खाता होगा ट्रांसफर

नौकरी बदलने ही खाता होगा ट्रांसफर

नई तैयारी के तहत जिन लोगों ने पंजीकरण कराया होगा, वे जैसे ही नौकरी बदलेंगे वैसे ही उनका पीएफ खाता पुरानी कंपनी से नई कंपनी में ट्रांसफर हो जाएगा। इस तरह आपका पीएफ खाता नौकरी बदलने के बाद भी नहीं बदलेगा। जॉय के अनुसार आधार कार्ड का इस्तेमाल सत्यापन के लिए किया जा रहा है और सत्यापन के सिर्फ तीन दिन के अंदर ही खाता पुरानी कंपनी से नई कंपनी में ट्रांसफर हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+