यात्रीगण ध्यान दें! अब पलक झपकते ही मिलेगा टिकट, रेलवे लाया ये खास सौगात

नई दिल्ली। ट्रेन से यात्रा करने वालों को रेलवे की तरफ से एक खास तोहफा दिया गया है। इस तोहफे के तहत आप पहले टिकट बुक करें और पैसे बाद में दें यानी बुक नाऊ पे लेटर। इसके लिए आईआरसीटीसी ने ईपेलेटर के साथ हाथ मिलाया है। बुधवार को रेल राज्यमंत्री राजेन गोहेन ने भी संसद को इस भागीदारी की जानकारी दी है।

अभी बुक करें, बाद में पैसे दें

अभी बुक करें, बाद में पैसे दें

आईआरसीटीसी की इस सेवा के तहत आप टिकट पहले बुक करवा लेंगे, लेकिन उसके पैसे बाद में भी दे सकेंगे। राजेन गोहेन के अनुसार इसके लिए आपको एक बार साइन-अप करने की जरूरत होगी। इसके लिए आप अपने पैन कार्ड, आधार कार्ड आदि का इस्तेमाल कर सकते हैं। अपने ट्रेडमार्कयुक्त एल्गोरिदम का प्रयोग करके ईपेलेटर अपने ग्राहकों को खर्च करने की एक सीमा भी उपलब्ध कराता है, जिसका उपयोग बाद में बुकिंग करने के लिए किया जा सकता है।

चंद सेकेंड में टिकट होगी बुक

चंद सेकेंड में टिकट होगी बुक

जब एक बार आप साइन-अप कर चुके होंगे तो आपका नाम, पता, मोबाइल नंबर, लिंग जैसी सभी जानकारियां उसमें सेव हो जाएंगी। ईपेलेटर ग्राहकों को एक क्लिप और ओटीपी के जरिए ही टिकट बुक करने की सुविधा देती है। यह प्रक्रिया डेबिट-क्रेडिट कार्ड या फिर नेट बैंकिंग से टिकट बुक कराने की तुलना में काफी आसान और तेज होती है। आपको बता दें कि ईपेलेटर मुंबई की एक फाइनेंस कंपनी फिनटेक की कंपनी है।

14 दिन तक मिलेगा समय

14 दिन तक मिलेगा समय

मंत्री राजेन गोहेन ने बताया है कि इस सेवा को आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर दिखाए गए भुगतान विकल्पों में दिखाया गया है। वहां पर इस सेवा से जुड़े नियम व शर्तें भी दी गई हैं। टिकट बुकिंग करने के बाद ग्राहक 14 दिनों के अंदर टिकट की राशि का भुगतान कर सकता है। इस तरह यह पूरी प्रक्रिया डिजिटल और कैशलेस हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+