दिवाली ऑफर: सिर्फ 1 रुपये में मिल रहा है Mi का फोन, सैमसंग पर भारी डिस्काउंट

नई दिल्ली। दीवाली के त्यौहार को देखते हुए मोबाइल कंपनियों ने ग्राहकों को नए फोन खरीदने पर भारी डिस्काउंट दे रही है। इसमें जिन दो मोबाइल कंपनियों के ऑफर सबसे ज्यादा लुभावने हैं वो हैं Xiomi (शाओमी) और सैमसैंग। शाओमी तो ग्राहकों के सामने 1 रुपये में मोबाइल खरीदने का ऑफर ले कर आई है।

Diwali with Mi ऑफर

Diwali with Mi ऑफर

शाओमी ने दिवाली के त्यौहार को देखते हुए Diwali with Mi ऑफर लॉन्च किया है। यह सेल 27 सिंतबर से शुरू होकर शुक्रवार, 29 सितंबर तक चलेगी। यह सेल कंपनी की आधिकारिक बेबसाइट मी इंडिया पर आज से शुरू हो चुका है। कंपनी ने पहले आओ, पहले जीतो के आधार पर ग्राहकों को 1 रुपये में मोबाइल फोन जीतने का ऑफर दिया है। इसके लिए आपको बेवसाइट पर खुद को रजिस्टर करना होगा। बाद में कंपनी 1 रुपये में फोन जीतने वाले ग्राहकों की लिस्ट जारी करेगी।

ये फोन मिल रहे हैं 1 रुपये में

ये फोन मिल रहे हैं 1 रुपये में

1 रुपये में शाओमी जो फोन ग्राहकों को ऑफर कर रही है उसमें रेडमी 4, रेडमी 4ए स्मार्टफोन शामिल है। इसके साथ ही शाओमी मी राउटर 3सी, मी ब्लूटूथ मिनी स्पीकर, मी बैंड एचआरएक्स एडिशन, मी कैप्सूल इयरफोन्स, मी वाई-फाई रीपीटर, मी बैकपैक और मी वीआर प्ले भी 1 रुपये में ग्राहकों को खरीदने का ऑफर दे रही है।

सैमसंग पर भारी डिस्काउंट

सैमसंग पर भारी डिस्काउंट

शाओमी के अलावा सैमसैंग भी अपने स्मार्टफोन पर भारी डिस्काउंट दे रहा है। सैमसैंग की यह 25 सितंबर से ही शुरू है जो कि 30 सितंबर तक चलेगी। इस सेल में गैलेक्सी S8+ के 128 जीबी माडल पर 6000 की छूट के साथ 64,900 रुपये में मिलेगा। जबकि S8 57,900 की जगह 53,900 रुपये में मिल रहा है। अगर 20,000 के नीचे की रेंज के स्मार्टफोन की बात करें तो Galaxy On Max को 1000 रुपये की छूट के साथ 15,900 में खरीदा जा सकता है साथ ही Galaxy J3 पर भी एक हजार की छूट प्राप्त की जा सकेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+