Overdraft Facility: भूल जाइए महंगा पर्सनल लोन, सैलरी अकाउंट पर मिलेगी ओवरड्राफ्ट की सुविधा
सैलरी अकाउंट धारकों को भी ओवरड्राफ्ट सुविधा मिल सकती है। इसके लिए आप बैंक से संपर्क कर सकते हैं और पर्सनल लोन से कम ब्याज दर पर लोन हासिल कर सकते हैं।
Salary Account OVERDRAFT Facility: सामान्य तौर पर हर व्यक्ति की एक निश्चित मासिक आय होती है, हर महीने निश्चित आय होने की वजह से कई बार ऐसी स्थिति भी आ जाती है जब आपको आपात पैसों की जरूरत आन पड़ती है। ऐसे में आप पैसों के लिए अलग-अलग विकल्पों की तलाश करते हैं। इसके लिए आप दोस्तों से उधार मांगते हैं, पर्सनल लोन लेते हैं, जोकि काफी महंगा होता है।
ऐसे में आज हम आपके लिए ऐसी परिस्थिति के लिए विशेष फंड की जानकारी लेकर आए हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो और आप बैंक से ओवर ड्राफ्ट की सुविधा ले सकते है। तमाम बैंक सेविंग और करेंट अकाउंट पर यह सुविधा मुहैया कराते हैं।

बैंक से अप्रूवल के बाद मिल सकती है ओडी लिमिट
बचत खाते पर ओवर ड्राफ्ट की सुविधा लेने के लिए आपको बैंक से अप्रूवल लेना होगा। एक बार जब बैंक आपको ओवर ड्राफ्ट की सुविधा दे देता है तो आप जरूरत पड़ने पर जरूरत से अधिक पैसा बैंक से निकाल सकते हैं। हालांकि इसके अलग-अलग नियम होते हैं।
कितनी पैसा निकाल सकते हैं
बैंक से ओवर ड्राफ्ट लिमिट की सुविधा मिलने पर आप कितना पैसा निकाल सकते हैं यह बैंक तय करता है। कुछ बैंक सैलरी का 80-90 फीसदी तक अमाउंट निकालने की सुविधा देते हैं तो कुछ बैंट सैलरी से दो या तीन गुना अधिक पैसा निकालने की सुविधा देते है।
ये गिरवी रखकर मिल सकती है ओडी लिमिट
सैलरी के अलावा अगर आफके पास एफडी है, शेयर हैं, इंश्योरेंस पॉलिसी है, बॉन्ड्स हैं तो भी आपको ओवरड्राफ्ट की सविधा मिल जाती है। हालांकि इसे आपको बैंक के पास गिरवी रखना होता है। आपके पुराने रिकॉर्ड को देखकर आपको यह सुविधा दी जाती है।
अगर कुछ ना हो गिरवी रखने को
हालांकि इस राशि पर आपको ब्याज देना होता है। समय पर भुगतान नहीं कर पाने की स्थिति में बैंक आपकी गिरवी रखी चीज से इसकी भरपाई करता है। अगर आपके पास गिरवी रखने के लिए कुछ नहीं है तो आप क्रेडिट कार्ड से अनसिक्योर्ड ओवरड्राफ्ट की सुविधा ले सकते हैं।
क्या है फायदा
ओवर ड्राफ्ट लोन का फायदा यह होता है कि यह पर्सनल लोन की तुलना में सस्ता होता है। तय समय पर चुकाने पर आपको प्रीपेमेंट चार्ज भी नहीं देना होता है। जबकि पर्सनल लोन में प्रीपेंमेंट चार्ज देना होता है। यानि जितने समय के लिए आप पैसा इस्तेमाल करते हैं सिर्फ उतने समय का ही ब्याज देना होता है।












Click it and Unblock the Notifications