RBI ने मेक इन इंडिया पर जोर देने के लिए उठाया अहम कदम, आपके नोटों से जुड़ा है मामला
नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक ने अब नोटों के सुरक्षा फीचर के लिए मेक इन इंडिया पर जोर दिया है और एक नया टेंडर जारी किया है। इस टेंडर के तहत आपूर्तिकर्ता को दो साल के अंदर भारत में अपनी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगानी होगी। इससे पहले केन्द्रीय बैंक ने नोटों की सुरक्षा फीचर और फाइबर की सप्लाई के लिए जारी किए गए दो टेंडर रद्द कर दिए हैं।

दरअसल, भारतीय रिजर्व बैंक ने यह कदम इसलिए उठाया है ताकि मेक इन इंडिया को अनिवार्य बनाया जा सके और मेक इन इंडिया को जोर मिले। भारतीय रिजर्व बैंक की तरफ से निकाला गया यह टेंडर अलग-अलग तरह के सुरक्षा धागों, रंग स्याही, फायल पैच, सुरक्षा फाइबर और वाटरमार्क आदि की सप्लाई के लिए निकाला गया है।
भारतीय रिजर्व बैंक ने नोटों के सुरक्षा फीचर की चीजों की सप्लाई के लिए बोली भी मंगवाई है। नए टेंडर दस्तावेज के मुताबिक, जिसकी बोली को भी सुरक्षा फीचर के इस टेंडर के लिए चुना जाएगा, उसे आने वाले दो सालों के अंदर भारत में अपनी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगानी होगी। इसके बाद तीसरे साल से अपनी सप्लाई में स्थानीय सामग्री की मात्रा क्रमिक आधार पर बढ़ानी होगी।












Click it and Unblock the Notifications