अब नए यूजर्स को 'X' पर ट्वीट के लिए देना होगा 1$
जिस तरह से पिछले कुछ दिन से कयास लगाए जा रहे थे कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट करने के लिए आपको पैसे देने होंगे उसकी आखिरकार कंपनी ने पुष्टि कर दी है।
कंपनी की ओर से इस बाबत विस्तृत जानकारी साझा करते हुए कहा गया है कि इस नए सब्स्क्रिप्शन का नाम "Not a Bot" दिया गया है। फिलहाल इसकी टेस्टिंग न्यूजीलैंड और फिलिपींस में की जा रही है।

फॉर्च्यून की ओर से रिपोर्ट में कहा गया था कि इस सब्सक्रिप्शन के लिए नए यूजर्स को एक डॉलर पर्ति वर्ष देना होगा, इसके बाद ही वह एक्स पर पोस्ट कर पाएंगे।
इसकी पुष्टि करते हुए एक्स की ओर से कहा गया है कि 17 अक्टूबर 2023 से हमने "Not a Bot" के नए सब्सक्रिप्शन की टेस्टिंग शुरू कर दी है। हमारी कोशिश है कि एक्स पर स्पैम यूजर्स को कम किया जाए। इसके जरिए हमे स्कैमर और बॉट्स को दरकिनार करने में मदद मिलेगी। हम इसे बहुत की कम फीस के जरिए करेंगे।
इस स्कीम के तहत नए यूजर्स को उनका अपना फोन नंबर वेरिफाई करना होगा और इसके बाद कुछ खास फीचर्स जैसे ट्वीट, रीट्वीट, बुकमार्क, लाइक्स आदि का इस्तेमाल करना है तो उन्हें उन्हें एक डॉलर का भुगतान करना होगा।
जो लोग भुगतान नहीं करेंगे वह एक्स पर सिर्फ ट्वीट को देख पाएंगे। किसी भी तरह की यहां पर वह प्रतिक्रिया नहीं दे पाएंगे। कंपनी की ओर से कहा गया है कि मौजूदा ग्राहको को को फीस नहीं देनी होगी। यह कदम मुनाफे के लिए नहीं उठाया गया है।
हाल ही में एलन मस्क ने भी इसको लेकर बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि सब्सक्रिप्शन मॉडल सबसे कारगर समाधान है जोकि बड़े स्तर पर काम करता है। उनके इस बयान के बाद एक्स के प्रतिद्वंदी ब्लूस्काई पर गतिविधि काफी तेजी से बढ़ गई थी।
लोगों का मानना है कि एलन मस्क लोगों के क्रेडिट कार्ड की डिटेल को लेना चाहते हैं, बिलिंग जानकारी को हासिल करना चाहते हैं, जोकि उनकी भविष्य में बैंकिंग और फाइनेंशियल बिजनेस में मदद करेगा ।












Click it and Unblock the Notifications