अब Hike एप से बुक करिए Ola कैब, ऐसे करिए डिजिटल पेमेंट

नई दिल्ली। अब आप हाइक एप से भी ओला टैक्सी या ऑटो बुक कर सकते हैं। हाइक एप ने मंगलवार को ओला से साझेदारी की घोषणा की। हाइक ने बताया कि अब आप भारत के 110 शहरों में चल रही ओला कैब और ऑटो को हाइक एप के जरिए बुक कर सकते हैं। साथ ही अब आप कैश, ओला मनी के अलावा हाइक वॉलेट के जरिए भी पेमेंट कर सकते हैं।

कैशबैक का भी मिलेगा फायदा

कैशबैक का भी मिलेगा फायदा

हाइक ने बताया कि जैसे ओला अपने यूजर्स को विभिन्न ऑफर्स और कैशबैक देता है, हाइक यूजर्स को भी वैसे ही सारे ऑफर्स मिलेंगे। हां लेकिन इसमें मिलने वाला कैशबैक, ओला मनी की जगह हाइक वालेट में आएंगे। इस पैसे को यूजर्स अगली बार ओला कैब का पेमेंट करने में इस्तेमाल कर सकते हैं।

पहली बार किसी मैसेजिंग एप ने पेश की ये सेवा

पहली बार किसी मैसेजिंग एप ने पेश की ये सेवा

बता दें कि हाइक भारत में इकलौती मेसेजिंग एप है जिसने अपने यूजर्स के लिए कैब बुक करने की सर्विस लॉान्च की है। हाइक ने एक बयान में बताया यूजर्स को हाइक से ओला कैब कैब बुक करने के लिए किसी तरह की लॉगिन करने की जरूरत नहीं होगी। आप सीधे कैब बुक कर पेमेंट कर सकते हैं।

3000 ऑपरेटर्स से हाइक का करार

3000 ऑपरेटर्स से हाइक का करार

बता दें कि हाइक ने हाल ही अपना पेमेंट सर्विस लॉन्च किया है। इसके बाद से ही वो कई कंपनियों से करार कर अपने पेमेंट सर्विस को बढ़ाने में लगी है। अब तक हाइक लगभग 3000 ऑपरेटर्स से बस बुक करने, बिजली बिल भरने, गैस का बिल भुगतान करने, मोबाइल बिल भरने आदि के लिए करार किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+