अब 30 सितंबर तक दाखिल करें अपना आईटी रिटर्न
नई दिल्ली। सात सितंबर को जो लोग अपना आईटी रिटर्न दाखिल नहीं कर पाए हैं, उनके लिए गुड न्यूज है। सरका ने आईटी रिटर्न की तारीख को बढ़ाकर 30 सितंबर तक कर दिया है। सरकार ने साफ कर दिया है कि 30 सितंबर के बाद आईटी रिटर्न की तारीख को बढ़ाया नहीं जाएगा। जो लोग वर्ष 2015-2016 के लिए अपना रिटर्न दाखिल नहीं कर पाए हैं, वह 30 सितंबर तक कर सकते हैं।

कंपनियों, फर्मों और प्रोपराइटरी व्यवसाय/पेशे में शामिल व्यक्तियों, जिनके अकाउंट्स का ऑडिट किया जाना है उनके साथ ही बाकी करदाता 30 सितम्बर को आईटी रिटर्न के साथ ही ऑडिट रिपोर्ट भी दाखिल कर सकते हैं।
सरकार से अनुरोध किया गया था कि वह आईटी रिटर्न की तारीख को आगे बढ़ा दे। इसके अलावा उसे कुछ ऐसे प्रस्ताव भी मिले हैं जिनमें रिटर्न एवं कर ऑडिट रिपोर्टों को दाखिल करने की तिथि को 30 सितम्बर, 2015 से आगे बढ़ाने की
मांग की गई है।
रिटर्न अधिसूचित करने में विलंब और ई-फाइलिंग वेबवाइट पर प्रपत्रों (फॉर्म) की उपलब्धता में देरी को इसके कारणों के रूप में गिनाया गया है। लेकिन फिलहाल सरकार इस तारीख को आगे बढ़ाने के मूड में नजर नहीं आ रही है।
सभी तथ्यों पर विचार करने के बाद यह निर्णय लिया गया है कि रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि को 30 सितम्बर, 2015 के बाद आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। करदाताओं को समय रहते अपने रिटर्न दाखिल करने की सलाह दी गई है, ताकि अंतिम क्षणों में होने वाली भीड़-भाड़ से बचा जा सके।












Click it and Unblock the Notifications