एयरटेल के ग्राहक मनाएं जश्न, आपके लिए है ये बड़ी खुशखबरी

नई दिल्ली। अगर आप भी एयरटेल के ग्राहक हैं तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। हालांकि, यह खुशखबरी सिर्फ एयरटेल के पोस्टपेड ग्राहकों तक ही सीमित है। एयरटेल ने कहा है कि अगर किसी पोस्टपेड ग्राहक का इंटरनेट डेटा किसी महीने में बचा रह जाता है तो वह उसे अगले महीने तक के लिए कैरी फॉरवर्ड कर सकेगा। एयरटेल का यह खास ऑफर 1 अगस्त 2017 से शुरू हो रहा है।

कितना डेटा कर सकते हैं कैरी फॉरवर्ड?

कितना डेटा कर सकते हैं कैरी फॉरवर्ड?

एयरटेल के अनुसार कंपनी के पोस्टपेड ग्राहक 200 जीबी तक का इंटरनेट डेटा अगले महीने में कैरी फॉरवर्ड कर सकते हैं। अपने डेटा यूज के बारे में जानकारी के लिए ग्राहक कंपनी के ऐप माय एयरटेल पर जा सकते हैं और देश सकते हैं कि उन्होंने कितना डेटा इस्तेमाल किया है और कितना डेटा अभी बाकी है।

किसे होगा फायदा?

किसे होगा फायदा?

कंपनी के इस ऑफर से उन लोगों को काफी फायदा होगा, जिनका इंटरनेट का इस्तेमाल रोजाना के हिसाब से बदलता रहता है। अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो किसी महीने में कम और किसी महीने में अधिक इंटरनेट डेटा इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए भी यह ऑफर काफी फायदे का सौदा साबित हो सकता है।

ग्राहकों का अनुभव होगा बेहतर

ग्राहकों का अनुभव होगा बेहतर

एयरटेल का यह कदम कंपनी के नए डिजिटल इनोवेशन प्रोग्राम 'प्रोजेक्ट नेक्स्ट' का ही एक हिस्सा है। इससे एयरटेल की कोशिश है कि वह अपने ग्राहकों के अनुभव को बेहतर बना सके। इस नए कदम के तहत कंपनी आने वाले 3 सालों के अंदर कुल 2000 करोड़ रुपयों का निवेश करेगी। इसके तहत कई डिजिटल पहल की जाएंगी ताकी ग्राहकों का अनुभव पहले से बेहतर हो सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+