नोकिया ने लॉन्च किए ये 2 धांसू फोन, कीमत सिर्फ 999 रुपए से शुरू
नई दिल्ली। हाल ही में नोकिया 3310 ने बाजार में वापसी करके लोगों की आंखों में एक चमक जगा दी थी। अब नोकिया ने एक बार फिर से बाजार में अपने दो शानदार फोन उतारे हैं। आइए जानते हैं नोकिया के इन दो नए मोबाइल फोन के बारे में, उनकी कीमत और उनकी खासियत।

ये हैं दोनों फोन
नोकिया ने अब जो दो नए फोन लॉन्च किए हैं, वो नोकिया 105 (2017) और नोकिया 130 (2017) हैं। नोकिया 105 की शुरुआती कीमत 999 रुपए है, जो 19 जुलाई से रिटेल स्टोर में उपलब्ध हो जाएंगे। इसका ड्यूअल सिम वाला फोन 1,149 रुपए में मिलेगा। हालांकि, नोकिया 130 (2017) जल्द ही आने वाला है और इसकी कीमत का खुलासा भी जल्द ही कर दिया जाएगा।
नोकिया 105
इसमें 1.8 इंच का QVGA रंगीन डिस्प्ले है और इसका टॉकटाइम 15 घंटे का है। इसके अलावा इस फोन का स्टैंडवाई टाइम 1 महीने का है। इस मोबाइल फोन में माइक्रो यूएसबी पोर्ट (USB 2.0) है और 3.5mm का ऑडियो जैक है। फोन में एफएम रेडियो की सुविधा भी मिलेगी और यह साथ ही स्नेक जेन्जिया जैसे गेम पहले से ही लोड होंगे। इसमें 4 एमबी की रैम और 4 एमबी का स्टोरेज है। दावा है कि इसमें 500 मैसेज और 2000 कॉन्टैक्ट आ सकते हैं। फोन की बैटरी 800mAh की है।

नोकिया 130
इस फोन में भी नोकिया 105 की तरह ही 1.8 इंच का QVGA रंगीन डिस्प्ले है। फोन में वीजीए कैमरा और एमपी3 भी उपलब्ध है। इसमें भी माइक्रो यूएसबी पोर्ट और 3.5 एमएम का ऑडियो जैक है। इस मोबाइल फोन में 4 एमबी की रैम और 8 एमबी का स्टोरेज है। हालांकि, आप इसमें 32 जीबी तक का मैमोरी कार्ड डाल सकते हैं। इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी की सुविधा भी मिलेगी। इस मोबाइल फोन की बैटरी 1020 mAh की है। एक बार चार्ज करने के बाद यह मोबाइल फोन 44 घंटे तक एफएम रेडियो प्लेबैक की सुविधा देगा और स्टैंडबाई पर यह फोन एक महीने तक चलेगा। इसमें भी नोकिया 105 की तरह स्नेक जेन्जिया जैसे गेम पहले से ही लोड होंगे।
-
Rahul Gandhi Wedding Visit: कौन है दुल्हन तनु, जिसकी शादी में पहुंचे राहुल गांधी? तोहफे में क्या-क्या दिया? -
मजहब की दीवार टूटी और उम्र का फासला भी मिटा, शिवम दुबे से इतने साल बड़ी हैं पत्नी अंजुम, चौंका देगी यह जानकारी -
Weather Delhi-NCR: दिल्ली में अगले 24 घंटे में मौसम लेगा खतरनाक यू-टर्न! IMD के नए अलर्ट ने बढ़ाई टेंशन -
PNG Gas Crisis: घर में सिलेंडर नहीं, पाइप वाली गैस PNG चलती है? दिल्ली-NCR के लोगों के लिए आई बड़ी चेतावनी -
'वो गुस्से में था और मैंने माफ़ी मांगी, टी20 विश्व कप के बाद सूर्यकुमार यादव का सनसनीखेज खुलासा -
'ये लव जिहाद है, मैनेजर ने कर दिया सौदा', कुंभ मेले वाली मोनालिसा ने की शादी, डॉयरेक्टर का सनसनीखेज खुलासा -
ईरान-इजराइल युद्ध के कारण रद्द होगा IPL 2026? जंग के बीच BCCI ने लिया बड़ा फैसला -
Hansika Motwani Divorce: 4 साल में ही इन 4 गलतियों से टूटी हंसिका की शादी? कितनी Alimony मिली-कितने बच्चे? -
धोनी ने उड़ाया मजाक, तो अब आया गौतम गंभीर का बेबाक जवाब, हेड कोच ने किया कभी नहीं हंसने का खुलासा -
अगर वो गाना न होता तो हार जाता भारत? T20 World Cup जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार ने किया चौंकाने वाला खुलासा! -
48000000 की प्राइज मनी से भरा पाकिस्तान का कटोरा, टी20 विश्व कप हारने पर भी मिले कई टीमों से ज्यादा पैसे -
LPG Shortage: 'Rush Booking ना करें', एलपीजी संकट के बीच सरकार का बड़ा बयान, जानें फिर कैसे होगी गैस बुक?












Click it and Unblock the Notifications