Fuel Rates: कोरोना संकट के बीच राहत की खबर, आज भी नहीं बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें रेट
नई दिल्ली, 20 अप्रैल। तेल कंपनियों ने आज 5वें दिन भी आम आदमी को राहत दी है। कोरोना संकट से जूझ रहे लोगों के लिए वाकई में ये रिलेक्स देने वाली खबर है क्योंकि आज भी पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़े, इससे पहले गुरुवार को पेट्रोल के दामों में 16 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई थी, जबकि इससे पहले 30 मार्च को पेट्रोल के दाम में 22 पैसे की और डीजल के दाम में 23 पैसे की कटौती हुई थी। मालूम हो कि नई कीमतें हर रोज सुबह 6 बजे जारी की जाती हैं। हालांकि इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमत लगातार बढ़ रही है, बावजूद इसके देश में पेट्रोल-डीजल के दाम में आग नहीं लगी है।

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : पेट्रोल 90.40 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 96.83 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 90.62 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 92.43 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 93.43 रुपये प्रति लीटर
- जयपुर: 96.77 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 92.74 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 88.72 रुपये प्रति लीटर
ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 80.73 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 87.81 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 83.61 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई: 85.75 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 85.60 रुपये प्रति लीटर
- जयपुर: 89.20 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 85.97 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 81.13 रुपये प्रति लीटर
ऐसे जानें पेट्रोल-डीजल का दाम
आपके शहर में पेट्रोल और डीजल का क्या दाम है इसे आप अपने मोबाइल के जरिए जान सकते हैं। या तो पहले आप IOC का ऐप डाउनलोड कर लें या फिर आप अपने मोबाइल में RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजें, आपको SMS पर सारी जानकारी मिल जाएगी। मालूम हो कि हर शहर का RSP नंबर अलग-अलग होगा जिसे आप IOC की वेबसाइट से पता कर सकते हैं।
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कही थी बड़ी बात
पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कीमतों को लेकर हफ्ते भर पहले केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा था कि आने वाले दिनों में दाम कम होंगे, इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में कमी का लाभ हम ग्राहकों को हस्तांतरित करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications