Fuel Rates: होली पर लोगों को राहत, नहीं बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आज के रेट
नई दिल्ली। होली के मौके पर लोगों को खास राहत मिली है क्योंकि आज तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़ाए हैं। हालांकि रविवार को पेट्रोल और डीजल के दामों में17 से 18 पैसे प्रति लीटर की कमी हुई थी, जबकि इससे पहले 25 मार्च को पेट्रोल-डीजल के दाम थोड़े कम हुए थे, हालांकि इन दिनों इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल यानी कच्चे तेल की कीमतों में लगभग 2.37 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है, बावजूद इसके पेट्रोल और डीजल के दाम आज नहीं बढ़े हैं।

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : पेट्रोल 90.78 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 97.57 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 90.98 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 92.77 रुपये प्रति लीटर
ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 81.10 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 88.20 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 83.98 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 86.10 रुपये प्रति लीटर
ऐसे जानें पेट्रोल-डीजल का दाम
आपके शहर में पेट्रोल और डीजल का क्या दाम है इसे आप अपने मोबाइल के जरिए जान सकते हैं। या तो पहले आप IOC का ऐप डाउनलोड कर लें या फिर आप अपने मोबाइल में RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजें, आपको SMS पर सारी जानकारी मिल जाएगी। मालूम हो कि हर शहर का RSP नंबर अलग-अलग होगा जिसे आप IOC की वेबसाइट से पता कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications