Fuel Rates: शुक्रवार को भी नहीं बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आज के रेट
नई दिल्ली। एक बार फिर से आम आदमी को राहत मिली है,आज भी तेल कंपनियों नें दाम नहीं बढ़ाए हैं। मालूम हो कि 10 दिनों में तीन बार पेट्रोल-डीजल के दाम घटे हैं। इससे पहले 24 मार्च को पेट्रोल 18 पैसे और डीजल 17 पैसे सस्ता हुआ था, जबकि 25 और 30 मार्च को पेट्रोल में क्रमश: 21 पैसे और 22 पैसे की कटौती हुई थी, जबकि डीजल के दाम भी 25 मार्च को 20 पैसे और 30 मार्च को 23 पैसे घटे थे। हालांकि इन दिनों इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल यानी कच्चे तेल की कीमतों में लगभग 2.37 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है, बावजूद इसके पेट्रोल और डीजल के दाम आज नहीं बढ़े हैं।

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : पेट्रोल 90.78 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 96.98 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 90.77 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 92.58 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 93.59 रुपये प्रति लीटर
- चंडीगढ़: 87.14 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 92.89 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 88.85 रुपये प्रति लीटर
ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 80.87 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 87.96 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 83.75 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई 85.88 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 85.75 रुपये प्रति लीटर
- चंडीगढ़: 80.57 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 86.12 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 81.27 रुपये प्रति लीटर
ऐसे जानें पेट्रोल-डीजल का दाम
आपके शहर में पेट्रोल और डीजल का क्या दाम है इसे आप अपने मोबाइल के जरिए जान सकते हैं। या तो पहले आप IOC का ऐप डाउनलोड कर लें या फिर आप अपने मोबाइल में RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजें, आपको SMS पर सारी जानकारी मिल जाएगी। मालूम हो कि हर शहर का RSP नंबर अलग-अलग होगा जिसे आप IOC की वेबसाइट से पता कर सकते हैं।
राहुल गांधी ने कसा मोदी सरकार पर तंज
अचानक से पेट्रोल-डीजल के दामों में आई गिरावट पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जमकर मोदी सरकार पर हमला बोला है, उन्होंने 28 मार्च के अपने ट्वीट में कहा था कि चुनाव के कारण केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीज़ल 17/18 पैसे प्रति लीटर सस्ता किया है। बचत की इस धनराशि से आप क्या-क्या करेंगे?












Click it and Unblock the Notifications