Nivesh Ka Funda: बैंक FD या पोस्ट ऑफिस स्कीम, क्या है बेहतर विकल्प
Bank FD vs Post Office FD: भविष्य की जरूरतों और आकस्मिक आने वाले खर्च को देखते हुए हर कोई अपनी कमाई का एक हिस्सा बचत के तौर पर निवेश करना चाहता है। ताकि जब मुश्किल समय में या फिर किसी खास काम के लिए पैसों की जरूरत हो तो उसे किसी और के सामने हाथ नहीं फैलाना पड़े।
निवेश का एक बेहतरीन विकल्प बैंक एफडी है, जो वर्षों से लोगों में काफी लोकप्रिय है। लोग अपनी जमांपूंजी को बैंक में एफडी करते हैं। बैंक एफडी को सबसे सुरक्षित निवेश का विकल्प माना जाता है, जिसमे पैसा ना सिर्फ पूरी तरह से सुरक्षित रहता है बल्कि इसपर एक फिक्स रिटर्न भी मिलता है।

एसबीआई दे रहा 7.25 फीसदी रिटर्न
वहीं बैंक एफडी की बात करें तो स्टेट बैंक आपको 3.5 फीसदी से लेकर 7 फीसदी तक का रिटर्न एफडी पर देता है। लेकिन स्टेट बैंक ने हाल ही में अमृत वृष्टि जमा योजना की शुरुआत की है, इसके तहत 444 दिनों की एफडी पर आपको 7.25 फीसदी का रिटर्न मिलता है।
बैंक एफडी के लाभ
फिक्स्ड डिपॉजिट निवेशक आयकर अधिनियम की धारा 80सी के तहत कर कटौती का लाभ उठा सकते हैं। वे अपनी कर योग्य आय से सालाना ₹1,50,000 तक की कटौती कर सकते हैं। इससे न केवल कर बचाने में मदद मिलती है, बल्कि गारंटीड रिटर्न भी सुनिश्चित होता है।
पोस्ट ऑफिस एफडी
कुछ इसी तरह की स्कीम पोस्ट ऑफिस भी आपके लिए लेकर आता है। यहां भी आपको एक निश्चित रिटर्न मिलता है और आपका पैसा पूरी तरह से सुरक्षित रहता है। यहां आप चाहें तो एक मुश्त रकम की एफडी कर सकते हैं या फिर हर महीने एक निश्चित राशि की एफडी योजना ले सकते हैं।
पोस्ट ऑफिस पर एफडी की दरों की बात करें तो एक वर्ष में आपको 6.90 फीसदी तक का रिटर्न मिलता है जबकि 2 वर्ष की एफडी पर 7 फीसदी, तीन वर्ष की अवधि पर 7.10 फीसदी का रिटर्न और 5 वर्ष की अवधि पर 7.50 फीसदी का रिटर्न मिलता है।
पोस्ट ऑफिस में आप न्यूनतम 1000 रुपए की एफडी कर सकते हैं, जिसमे ब्याज का भुगतान हर वर्ष होता है। हालांकि आप इसमे समय से पहले पैसा नहीं निकाल सकते हैं। कम से कम छह महीने पैसा एफडी में रखना अनिवार्य है।
पोस्ट ऑफिस एफडी के लाभ
इस योजना की एक विशेषता यह है कि इसमें अर्जित ब्याज पर टैक्स (TDS) नहीं लगाया जाता है। इसके अलावा, 5 साल के लिए किए गए डिपॉज़िट पर ITR फाइल करते समय सकल वेतन से टैक्स कटौती प्राप्त की जा सकती है, जो U/S 80 C के अनुसार प्रति वित्तीय वर्ष 1.5 लाख रुपये तक हो सकती है।
पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉज़िट (POTD) योजना एक सरकारी योजना है, जो निवेशकों के लिए अधिक सुरक्षित मानी जाती है। यह योजना एक गैर-लाभकारी संगठन द्वारा संचालित होती है, जिसका मुख्य उद्देश्य सामाजिक कल्याण है।












Click it and Unblock the Notifications