अब इस कार कंपनी ने भारत में समेटा कारोबार, आपके पास भी है ये कार तो जानिए क्या होगा असर

अब इस कार कंपनी ने भारत में समेटा कारोबार, अगर आपके पास भी है इसी कंपनी की कार तो जानिए क्या होगा असर

नई दिल्ली। भारत में एक और ऑटोमोबाइल कंपनी ने अपना कोरोबार समेट लिया है। जापानी ऑटोमोबाइल कंपनी नेसान ने अपना कारोबार समेटना शुरू कर दिया है। निसान (Nissan) ने भारत में डैटसन ब्रांड को बंद करने का ऐलान कर दिया है। निसान इंडिया ने एक बयान जारी कर कहा है कि कंपनी ने डैटसन रेडी-गो का प्रोडक्शन रोकने का फैसला किया है। कंपनी ने अपने चेन्नई प्लांट को बंद करने का फैसला किया है।

 Nissan Automobile Wrap up Datsun brand in India, here is the reason

कंपनी ने डैटसन ब्रांड का प्रोडक्शन बंद करने का फैसला किया है, वहीं ये भी कहा है कि जब तक इस मॉडल के स्टॉक रहेंगे, तब तक उनकी बिक्री जारी रहेगी। कंपनी ने सुस्त सेल को देखते हुए ये फैसला लिया है। आपको बता दें कि इससे पहले रूस और इंडोनेशिया, दक्षिण अफ्रीका समेत कई देशों में इस ब्रांड के कारों का प्रोडक्शन बंद किया जा चुका है।

ऐसे में उन लोगों केको चिंता सता रही है, जिसके पास इसी ब्रांड की गाड़ियां है। कंपनी ने कहा है कि उन ग्राहकों को या जो भी नए ग्राहक इस ब्रांड की गाड़ी खरीदते हैं, उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है। कंपनी ने कहा है कि लोगों को डीलरशिप नेटवर्क पर सर्विसेज मिलती रहेगी। वहीं इस कार के साथ मिलने वाले ग्राहकों को वारंटी और फ्री सर्विसेज भी मिलती रहेगी। आपको बता दें कि साल 2013 में निसान ने डैटसन ब्रांड को भारतीय बाजार में उतारा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+