शेयर मार्केट: सेंसेक्स कारोबार की शुरुआत में 310.29 अंक चढा
मुंबई। 6 जुलाई 2020 को शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ। आज जहां सेंसेक्स करीब 465.86 अंक की तेजी के साथ 36487.28 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 156.30 अंक की तेजी के साथ 10763.65 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा आज बीएसई में कुल 2980 कंपिनयों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 1637 शेयर तेजी के साथ और 1155 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए।

वहीं 188 कंपनियों के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। वहीं आज शाम को डॉलर के खिलाफ रुपया 4 पैसे की कमजोरी के साथ 74.67 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी के टॉप लूजर आईटीसी का शेयर करीब 8 रुपये की गिरावट के साथ 199.80 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। बजाज ऑटो का शेयर करीब 35 रुपये की गिरावट के साथा 2,897.10 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
गेल का शेयर करीब 1 रुपये की गिरावट के साथ 103.70 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। विप्रो का शेयर करीब 2 रुपये की गिरावट के साथ 222.65 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। एचडीएफसी का शेयर करीब 17 रुपये की गिरावट के साथ 1,868.70 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।












Click it and Unblock the Notifications