बेकार हो जाएगी आपकी Cheque Book, सरकार बंद सकती है चेक पेमेंट, Digitize होगा पेमेंट

अगर आप चेक से पेमेंट करते हैं तो इस खबर को ध्यान से पढ़िए, क्योंकि सरकार चेकबुक को बंद कर सकती है। ये कहना है अखिल भारतीय व्यापारियों का परिसंघ यानी CAIT का।

Recommended Video

      Modi Government जल्द बंद कर सकती है Cheque book, CAIT ने दी अहम जानकारी । वनइंडिया हिंदी

       Next big move by Modi? Bank cheque facility may be withdrawn to push digital transactions, says CAIT official

      नई दिल्ली। अगर आप चेक से पेमेंट करते हैं तो इस खबर को ध्यान से पढ़िए, क्योंकि सरकार चेकबुक को बंद कर सकती है। ये कहना है अखिल भारतीय व्यापारियों का परिसंघ यानी CAIT का। उद्योग समूह की संस्था का कहना है कि सरकार जल्द ही चेकबुक को बंद कर सकती है। संस्था के मुताबिक आने वाले समय में चेक पेमेंट पर रोक लगाने के लिए चेकबुक को बंद कर सकती है। ऐसा डिजिटल ट्रांजैक्शन को बढ़ावा देने के लिए किया जाएगा।

      CAIT के जनरल सेक्रेटरी प्रवीण खंडेलवाल के मुताबिक सरकार डिजिटल ट्रांजैक्शन को बढ़ावा देना चाहती है, जिसके लिए चेक पेमेंट पर रोक लगानी होगी। सरकार चाहती है कि लोग क्रेडिट और डेबिट कार्ड के माध्यम से पेमेंट करें। इसके लिए सरकार को चेकबुक की सुविधा को खत्म करना होगा।

      प्रवीण खंडेलवाल के मुताबिक डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देकर सरकार कैशलेश इकॉनोमी की ओर बढ़ सकती है। उन्होंने बताया कि सरकार 25000 करोड़ रुपए सिर्फ नोटों की छपाई पर खर्च करती है और 6000 करोड़ रुपए उन नोटों की सुरक्षा पर खर्च किए जाते हैं। ऐसे में कैशलेश इकॉनोमी से सरकार का ये खर्च कम होगा। उन्होंने कहा कि सरकार को अगर डिजिटल ट्रांजैक्शन को बढ़ावा देना है तो कार्ड पेमेंट पर लगने वाले चार्जेज को भी खत्म करने होंगे, ताकि लोग उस ओर बढ़ सके।

      उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि देशभर में 80 करोड़ एटीएम कार्ड हैं, लेकिन मात्र 5 प्रतिशत कार्ड का इस्तेमाल डिजिटल ट्रांजेकिशन के लिए होता है, जबकि 95 फीसदी एटीएम कार्ड सिर्फ कैश निकालने के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं। उन्होंने लोगों से भी डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने की अपली की।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+