रेल बजट: तीर्थ स्थलों पर दौड़ेंगी पैकेज रेलगाड़ियां, रफ्तार पकड़ेगा पर्यटन

पढ़ें- पढ़ें रेल के 20 सच
रेलवे ने इसके साथ ही रामेश्वरम से एक पर्यटक ट्रेन शुरू करने की घोषणा की जो बेंगलूर, चेन्नई, अयोध्या, वाराणसी और हरिद्वार जैसे तीर्थ स्थलों और पर्यटक स्थलों का दौरा करते हुए जाएगी।
रेल मंत्री डी वी सदानंद गौड़ा नेबजट पेश करते हुए कहा, ‘‘मैं देश में घरेलू पर्यटन के क्षेत्र में भारी संभावना देखता हूं, जिसका अभी लाभ नहीं उठाया गया है। हमारे पूर्वोत्तर राज्यों में ईको टूरिज्म और एजुकेशन टूरिज्म शुरू करने की योजना है।'
उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में निजी भागीदारी को भी बढ़ावा दिया जायेगा। उन्होंने तीर्थ यात्रियों और पर्यटकों के लिए कम दूरी की कुछ गाड़ियां चलाने की भी बात कही। रेल मंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के नैतिक मूल्यों और उनके उपदेशों का प्रचार करने के लिए एक विशेष रेल गाड़ी चलाने की भी योजना है।












Click it and Unblock the Notifications