Jio फोन के लिए रिलायंस ने जारी किया नया फॉर्म, खास लोगों के लिए है ये ऑफर
नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने 4जी जियो फोन लॉन्च कर दिया है, जिसकी कीमत 0 रुपए है। अब इस फोन के लिए रजिट्रेशन भी शुरू हो चुका है। इसके लिए आपको अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी जैसी जानकारी देनी होगी। हालांकि, अगर आप अपने बिजनेस के लिए जियो फोन खरीदना चाहते हैं तो आपको इसके लिए अलग फॉर्म भरना होगा। यह फॉर्म कंपनी की वेबसाइट पर ही दिखाई दे रहा है।

क्या भरना होगा इस फॉर्म में?
रिलायंस जियो के इस नए फॉर्म में आपको अपना नाम, कंपनी का नाम, पिन कोड, पैन नंबर या जीएसटीएन नंबर, ईमेल आईडी और अपना मोबाइल नंबर भरना होगा। इसमें आपको यह भी बताना होगा कि आपको लगभग कितने जियो फोन चाहिए। साथ ही अगर आप जियो फाई लेना चाहते हैं तो उसके लिए भी इस फॉर्म में विकल्प है। आपको बस इतना चुनना होगा कि आपको कितने जियो फाई चाहिए। इस फॉर्म के लिए आप यहां क्लिक भी कर सकते हैं।
Recommended Video


अकेले हैं तो ये फॉर्म भरें
अगर आप अपने घर के इस्तेमाल के लिए जियो फोन लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अलग फॉर्म भरना होता है। इस फॉर्म में आपको अपना नाम, ईमेल आईडी, पिन कोड और फोन नंबर भरना होगा। नीचे दी गई तस्वीर में आप यह फॉर्म देख सकते हैं। इस फॉर्म के लिए आप यहां क्लिक भी कर सकते हैं।

क्या है जियो फोन?
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के 40 साल पूरे होने पर कंपनी की तरफ से 21 जुलाई को एजीएम में जियो फोन लॉन्च किया गया है। यह फोन सभी रिलायंस जियो यूजर्स को मुफ्त में दिए जाने की घोषणा की गई है। हालांकि, इसके लिए आपको सिक्योरिटी डिपॉजिट के तौर पर 1500 रुपए जमा करने होंगे। ये पैसे आपको तीन साल बाद फोन वापस करने पर वापस भी मिल जाएंगे। इस तरह से आपको मुफ्त में यह फोन मिल जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications