बुनकर ई-कॉमर्स के जरिए उपभोक्ताओं से जुड़ें
कपड़ा क्षेत्र को आधुनिक गति से आगे बढ़ाने पर जोर देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुनकर समुदाय को ई-कॉमर्स से जुड़ने की सलाह दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि बुनकर समुदाय ई कॉमर्स के जरिए उपभोक्ताओं तक अपनी पहुंच को बढ़ाएं। मोदी ने कहा कि गुजरात का बनारस के बुनकरों को ई कॉमर्स से जुड़ना चाहिए। क्योंकि ई कॉमर्स बहुत तेजी से बढ़ रहा है।

वित्तीय सहायता के लिए प्रावधान
प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर सहकारी बैंकों के पुनरुत्थान के लिए 2,375 करोड़ रुपए के एक पैकेज की घोषणा की। इस पैकेज में पूर्वी उत्तर प्रदेश के सोलह जिलों के बैंकों को भी शामिल किया गया है।
गौरतलब है कि वर्तमान में ऑनलाइन शॉपिंग का बिजनेस बहुत तेजी से बढ़ रहा है। रोज नए नए स्टार्ट अप्स बाजार में अपनी किस्मत आजमाने उतर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications