नरेंद्र मोदी के नए मॉडल में जल्द दिखेगी निजी क्षेत्रों की भागीदारी

narendra-modi-railways
नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी ने आज जहां मां वैष्णो के दरबार से नई ट्रेन रवाना की वहीं इशारों-इशारों में निजी क्षेत्र की भागीदारी पर भी राय जाहिर कर दी। रेल बजट से पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज संकेत दिया कि रेलवे के विकास में निजी क्षेत्र की भूमिका बढ़ सकती है।

मोदी ने कहा 'हम चाहते हैं कि रेलवे स्टेशन पर हवाईअड्डों से बेहतर सुविधा हो। ऐसा करना मुश्किल काम नहीं है और यह आर्थिक रूप से भी व्यावहारिक भी है। मैंने रेलवे से जुड़ मित्रों से इस संबंध में विस्तार से बात की है व जल्द ही आप निकट भविष्य में बदलाव देखेंगे।'

पढ़ें- ओबामा से हार गए मोदी!

नरेंद्र मोदी ने संवाद्दाताओं के बीच कहा कि 'ऐसी स्थिति में निजी कंपनियों भी निवेश के लिए तैयार होंगी क्योंकि यह आर्थिक रूप से अच्छी परियोजना है। प्रधानमंत्री जम्मू में कटरा रेल लाईन परियोजना के उद्घाटन के मौके पर आयोजित समारोह में बोल रहे थे।

मोदी ने कहा कि रेलवे स्टेशनों के विकास के संदर्भ में महानगरों और जम्मू जैसे महत्वपूर्ण शहर सरकार की प्राथमिकता सूची में होंगे। रेल मंत्री सदानंद गौड़ा संसद में 8 जुलाई को अपना पहला रेल बजट पेश करेंगे। सरकार यात्री और माल भाड़ा पहले ही बढ़ा चुकी है।

जनता की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि इस बार कड़वी दवा की कौन सी डोज उन्हें दी जा सकती है। हालांकि हरियाणा के मुख्यमंत्री भुपिंदर सिंह हुड्डा ने बयान दिया है कि मोदी अब इंजेक्शन लगाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+