क्या 2024 के बजट में मोदी सरकार करने वाली है बड़ा ऐलान? निर्मला सीतारमण ने दे दिया जवाब

1 फरवरी 2024 को देश का अंतरिम बजट पेश किया जाएगा। इसको लेकर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने गुरुवार को ब्रिटिश परंपरा का पालन करते हुए बडा बयान दिया। उन्होंने कहा कि 1 फरवरी को जो बजट घोषित किया जाएगा, वह केवल वोट ऑन अकाउंट होगा। क्योंकि हम चुनाव की तैयारी कर रहे होंगे। इसलिए नई सरकार बनने तक सरकार का बजट सिर्फ सरकारी खर्चों को ही पूरा करेगा।

भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) और वित्त मंत्रालय द्वारा आयोजित ग्लोबल इकोनॉमिक पॉलिसी फोरम 2023 के दौरान बोलते हुए, सीतारमण ने कहा कि देश 2024 की गर्मियों में होने वाले लोकसभा चुनावों की तैयारी कर रहा होगा। सीतारमन ने आगे यह भी बताया कि जुलाई 2024 में अगला पूर्ण बजट पेश करना होगा।

Nirmala Sitharaman

गौरतलब है कि बजट को लेकर आम जनता के मन में हमेशा उत्सुकता रहती है कि सरकार उन्हें राहत देने के लिए कई योजनाओं का ऐलान कर सकती है। इससे इनकम टैक्स में भी राहत मिल सकती है। हालांकि, इस बार ऐसा नहीं होगा। पूर्ण बजट आम चुनाव के बाद पेश किया जाएगा।

अंतरिम बजट में क्या-क्या शामिल?
अंतरिम बजट में मुख्य रूप से सरकार के व्यय, राजस्व, राजकोषीय घाटा, वित्तीय प्रदर्शन और आने वाले महीनों के अनुमान शामिल होते हैं। अंतरिम बजट में कोई बड़ी नीतिगत घोषणा पेश नहीं की जाती, ताकि सरकार पर वादों का बोझ न पड़े। भारत निर्वाचन आयोग की आचार संहिता के अनुसार, अंतरिम बजट में कोई भी बड़ी योजना शामिल नहीं होनी चाहिए। क्योंकि यह मतदाताओं को वर्तमान सत्तारूढ़ सरकार के पक्ष में प्रभावित कर सकती है। यहां तक ​​कि मौजूदा सरकार को भी अंतरिम बजट के साथ आर्थिक सर्वेक्षण पेश करने की अनुमति नहीं है।

संसद अंतरिम बजट के माध्यम से वोट ऑन अकाउंट पारित करती है। वोट ऑन अकाउंट को एक ऐसे प्रावधान के रूप में वर्णित किया जा सकता है जो मौजूदा सरकार को वेतन और चल रहे खर्चों जैसे आवश्यक सरकारी खर्चों के लिए संसदीय मंजूरी प्राप्त करने की अनुमति देता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+