BSNL-BBNL मर्जर को मिली मंजूरी, बीएसएनएल के लिए 1.64 लाख करोड़ का रिवाइवल पैकेज
नई दिल्ली। मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए आज सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL में BBNL के मर्जर को मंजूरी दे दी है। वहीं केंद्रीय कैबिनेट ने आज BSNL के लिए रिवाइवल पैकेज का ऐलान किया है। लगातार घाटे में चल रही टेलीकॉम कंपनी को पटरी पर लाने सरकार ने BSNL के रिवाइवल के लिए 1,6,4 156 करोड़ रुपए का ऐलान किया है।

27 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट और कैबिनेट कमिटी ऑन इकोनॉमिक अफेयर्स की बैठक हुई जिसमें बड़े फैसले लिए गए है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट फैसलों की जानकारी देते हुए कहा कि BSNL के रिवाइवल पैकेज के साथ-साथ सरकार ने बीएसएनएल और बीबीएनएल के विलय को मंजूरी दे दी है। सरकार ने कहा है कि बीएसएनएल के लिए दिए गए रिवाइवल पैकेज कंपनी को 4G में अपग्रेड करने में सहयोग देगा। इस मर्जर के कारण देशभर में बिछे BBNL के 5.67 लाख किलोमीटर के ऑप्टिकल फाइबर का कंट्रोल BSNL के पास आ जाएगा। बीएसएनएल के पास से 6.80 लाख किलोमीटर से ज्यादा ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क है। वहीं सरकार अगले तीन सालों में BSNL के लिए 23000 करोड़ रुपए का बॉन्ड इश्यू करेगी।












Click it and Unblock the Notifications