नंदन नीलकेणी की इंफोसिस में वापसी, बने नए चैयरमैन
नई दिल्ली। इंफोसिस के बोर्ड रूम में चल रहे विवाद के बाद आज नंदन नीलकेणी को इंफोसिस का नया चेयरमैन बनाया गया है। विशाल सिक्का के इंफोसिस के सीईओ पद से इस्तीफे के बाद कंपनी में उठा-पटक का दौर शुरू हो गया, जिसके बाद अब कंपनी को स्थायित्व देने के लिए नीलकेणी को कमान सौंपी गई है। नंदन नीलेकणी को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर का चेयरमैन, गैर कार्यकारी, गैर स्वतंत्र निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है।

उन्हें देश की दूसरी बड़ी आईटी कंपनी का नया नॉन एग्जीक्यूटिव चेयरमैन नियुक्त किया गया है। नीलकेणी की तुरंत प्रबाव ने कमान सौंपी गई है। इंफोसिस के चेयरमैन आर शेषासयी और को-चेयरमैन रवि वेंकटेशन के इस्तीफे के बाद नंदन नीलकेणी को ये जिम्मेदारी सौंपी गई।












Click it and Unblock the Notifications