अब एक क्लिक पर मिलेगी हर सरकारी स्कीम की जानकारी

सरकार अलग-अलग क्षेत्र से जुड़ी कई योजनाओं की शुरुआत करती है जिससे लोगों को उनकी जरूरत से जुड़ी मदद मिल सके। सरकार की ओर से अलग-अलग क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अलग-अलग योजनाएं शुरू की जाती हैं। इन योजना का मुख्य लक्ष्य लोगों को उनकी क्षमता और जरूरत के अनुसार मदद पहुंचाना होता है। लेकिन इन योजनाओं की जानकारी लोगों को मिल नहीं पाती है।

लोगों की इसी समस्या के समाधान के लिए सरकार की ओर से एक खास पहल की गई है। सरकार की अलग-अलग योजनाएं इतनी अधिक हैं कि आपको यह पता लगाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है कि आपके लिए कौन सी योजना ठीक है। लिहाजा सरकार की ओर से लॉन्च की गई वेबसाइट पर आप आसानी से आप अपने लिए सरकारी योजनाएं तलाश सकते हैं।

my scheme

आपकी इसी समस्या का समाधान करने के लिए सरकार की ओर से नए पोर्टल की शुरुआत की गई है जिसका नाम है My Scheme Portal, इस पोर्टल पर आप अपनी योग्यता के अनुसार सरकारी योजना की जानकारी आसानी से हासिल कर सकते हैं।

इस पोर्टल पर अलग-अलग श्रेणियों से जुड़ी योजनाओं की खोज आसानी से की जा सकती है। आपको अपने से जुड़ी योजना की खोज करनी है तो आपको सरकार की आधिकारिक वेबसाइट https://www.myscheme.gov.in/ पर लॉगिन करना होगा। इसपर लॉगिन करने के बाद आपको सरकार की तमाम योजनाओं की जानकारी एक ही जगह पर मिल जाएगी। आप जरूरत के अनुसार फिल्टर लगाकर योजनाएं तलाश सकते हैं।

किसी भी योजना की तलाश करने के लिए आपको अपनी आयु, लिंग, आय की जानकारी दर्ज करनी होती है। इसके बाद आपसे जुड़ी योजना स्क्रीन पर सामने आ जाएगी, जिसमे आप सीधा आवेदन कर सकते हैं।

इस पोर्टल का मुख्य उद्धेश्य हर नागरिक तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। लोगों को अलग-अलग पोर्टल और विभाग की वेबसाइट पर अपने से जुड़ी योजना की तलाश ना करनी पड़ी इसके लिए आप इस पोर्टल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+