Mutual Fund: सिर्फ 10 हजार की SIP बन गई 7.19 करोड़, एक लाख हुआ 95 लाख
Mutual Fund: बदलते दौर में हर कोई कम से कम समय में बड़ा रिटर्न हासिल करना चाहता है, जिसमे जोखिम काफी अधिक होता है। लेकिन समझदार निवेशक एक सतत राशि से लंबी अवधि तक निवेश करके अच्छा रिटर्न हासिल करते हैं।
ऐसे में अगर आप भी अपनी मासिक सेविंग से कुछ राशि को हर महीने सेव करने बड़ा फंड तैयार करना चाहते हैं तो इसके लिए म्युचुअल फंड बेहतरीन विकल्प है। हालांकि म्युचुअल फंड में भी कुछ हद तक जोखिम होता है, लेकिन शेयर बाजार की तुलना में यह काफी कम होता है।

25 साल में बन गए 7 करोड़
आज हम आपको एक ऐसे फंड की जानकारी देने जा रहे हैं जिसने सिर्फ 10 हजार रुपए की एसआईपी को 25 साल में 7 करोड़ रुपए में बदल दिया है। जी हां, हम बात कर रहे हैं कॉन्ट्रा-ओरिएंटेड म्युचुअल फंड स्कीम की। अहम बात है कि यह स्कीम देश के सबसे भरोसेमंद बैंक एसबीआई की है।
क्या है कॉन्ट्रा म्युचुअल फंड
भारत की पहली कॉन्ट्रा-ओरिएंटेड म्यूचुअल फंड स्कीम को स्टेट बैंक ने शुरू किया था। एसबीआई कॉन्ट्रा फंड को 25 वर्ष हो गए हैं और बैंक ने इस फंड की 25वीं वर्षगांठ मनाई। इसे जुलाई 1999 में लॉन्च किया गया था। इस फंड ने अपनी शुरुआत से अब तक 19.99% का रिटर्न दिया है।
इस स्कीम को काफी सफल माना जा रहा है। एसबीआई कॉन्ट्रा फंड ने पिछले कुछ वर्षों में अपनी वृद्धि को दर्शाते हुए आंकड़ों को साझा किया है। बता दें कि कॉन्ट्रा फंड उन कंपनियों में निवेश करता है जो बाजार के रुझान के विपरीत प्रदर्शन करती हैं।
बीएसई 500 से भी बेहतर रिटर्न
एसबीआई कॉन्ट्रा फंड ने लगातार अपने बेंचमार्क बीएसई 500 TRI से बेहतर प्रदर्शन किया है। जुलाई 1999 से, इसने 19.99% की वार्षिक वृद्धि दर हासिल की है। जबकि बीएसई 500 टीआरआई का रिटर्न 16.12% रहा है। ऐसे में यह फंड दर्शाता है कि पिछले वर्षों में इसने कितना बेहतरीन प्रदर्शन किया है।
20.84 फीसदी का जबरदस्त रिटर्न
अगर किसी निवेशक ने इस फंड के लॉन्च के बाद से हर महीने 10,000 रुपए का एसआईपी शुरू की होती तो उसका निवेश 30 जून तक 7.19 करोड़ रुपये हो जाता। यानि इस निवेशक को औसत XIRR 20.84% का रिटर्न हासिल हुआ होता।
XIRR की बात करें तो यह अलग-अलग समय पर कई ट्रांजैक्शन वाले निवेश पर रिटर्न की गणना करता है। जबकि CAGR सिंगल कैश फ्लो के निवेश पर लागू होता है।
अलग-अलग अवधि में रिटर्न
अगर एसबीआई के इस फंड को अलग-अलग अवधी के लिहाज से देखें तो पिछले 15 सालों में एसबीआई कॉन्ट्रा फंड ने 17.94% का एसआईपी रिटर्न दिया है। एक दशक की अवधि में इसने 21.84% का रिटर्न दिया।
पांच सालों में इसने 35.62% का जबरदस्त रिटर्न हासिल किया। तीन सालों की बात करें तो इसने 34.25% का एसआईपी रिटर्न दिया और एक साल में इसने 48.68% का बेहतरीन रिटर्न दिया।
बीएसई 500 से तुलना
अगर एसबीआई के इस फंड की तुलना बेंचमार्क बीएसई 500 टीआरआई से करें तो इसने पिछले15 साल में 15.86%, दस साल में 17.73% और पांच साल में 24.82% का रिटर्न दिया। तीन साल में इसने 25.40% और एक साल में 43.02% का रिटर्न दिया।
एक लाख का निवेश बना 95 लाख
जिस निवेशक ने एसबीआई कॉन्ट्रा फंड के लॉन्च के समय एकमुश्त 1 लाख रुपये का निवेश किया था, उसका निवेश इस वर्ष जून के अंत तक 95.3 लाख रुपये हो जाएगा।
एसबीआई कॉन्ट्रा फंड के पास 34366 करोड़ रुपये का फंड है, जबकि इसके निवेशकों की संख्या 20.5 लाख से अधिक थे। इस फंड को दिनेश बालचंद्रन और प्रदीप केसवन मैनेज करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications