SBI अकाउंट होल्डर्स को ATM पर फ्री में मिलती है ये 7 सर्विस

नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के कस्टमर्स को उनके एटीएम कार्ड पर कई ऐसी सर्विस हैं जो उन्हें बिना किसी शुल्क के मिलती है। देशभर में एसबीआई के 43000 से ज्यादा एटीएम मौजूदा हैं। हममें से ज्यादा लोग एटीएम का इस्तेमाल पैसे निकालने, बैलेंस चेक करने या फिर मिनी स्टेटमेंट निकालने के लिए करते हैं, जबकि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अपने अकाउंट होल्डर्स को ऐसी कई सर्विस हैं जो ATM पर बिना किसी सर्विस चार्ज के उपलब्ध कराता है, लेकिन जानकारी के अभाव में लोग उन सर्विस का लाभ नहीं उटा पाते हैं। आज हम आपको ऐसी ही 7 सर्विस के बारे में बताने जा रहे हैं, जो एसबीआई अपने ग्राहकों को एटीएम पर मुफ्त में देता है। आइए जानें एसबीआई के ATM से जुड़ी काम की बातें.....

 एसबीआई एटीएम में कैश विड्रॉल की लिमिट

एसबीआई एटीएम में कैश विड्रॉल की लिमिट

एसबीआई अपने कस्टमर्स को एक कैलेंडर माह में 5 फ्री ट्रांजेक्शन की सुविधा देता है। आप किसी भी बैंक के एटीएम से कैश निकाल सकते हैं। एसबीआई अकाउंट होल्डर्स एटीएम की मदद से रोजाना 40000 रुपए लेकर 1 लाक रुपए तक कैस निकाल सकते हैं। आपको बता दें कि उच्च मूल्य के कार्ड में रोजाना लिमिट 1 लाख रुपए है। कैश निकालने के अलावा आप एटीएम का अलग-अलग जगहों पर इस्तेमाल कर सकते हैं।

 कहां कर सकते हैं एटीएम का इस्तेमाल

कहां कर सकते हैं एटीएम का इस्तेमाल

एटीएम से कैश निकालने के अलावा आप अपने डेबिट कार्ड की मदद से व्यावसायिक केंद्रों, शॉपिंग मॉल, होटल, पेट्रोल पंप जैसी जगहों पर बिल पेमेंट के लिए कर सकते हैं।

 एटीएम में आसानी से होगा ये काम

एटीएम में आसानी से होगा ये काम

पैसे निकालने के अलावा आप अपने एसबीआई एटीएम में जाकर अपने एटीएम का पिन बदल सकते हैं। आप एटीएम में कार्ड स्वाइप करने के बाद बिना पर्टी निकाले अपने खाते की जानकारी हासिल कर सकते हैं। इतना ही नहीं आप एटीएम की मदद से किसी को भी अपने अकाउंट से कैश भेज सकते हैं। इस के लिए आपको बैंक जाने की जरूरत नहीं है।

 एटीएम से कर सकते हैं फंड ट्रांसफर

एटीएम से कर सकते हैं फंड ट्रांसफर

आप एसबीआई डेबिट कार्ड की मदद से दूसरे अकाउंट में फंड ट्रांसफर कर सकते हैं। बिना किसी शुल्क और झंझट के आप आसानी से एटीएम की मदद से दूसरे को 30000 रुपए तक की रकम मिनटों में भेज सकते हैं। इसके लिए आपके पास जिसे पैसे भेज रहे हैं उसके डेबिट कार्ड नंबर होना जरूरी है।

 एटीएम से कर सकते हैं फंड ट्रांसफर

एटीएम से कर सकते हैं फंड ट्रांसफर

आप एसबीआई डेबिट कार्ड की मदद से दूसरे अकाउंट में फंड ट्रांसफर कर सकते हैं। बिना किसी शुल्क और झंझट के आप आसानी से एटीएम की मदद से दूसरे को 30000 रुपए तक की रकम मिनटों में भेज सकते हैं। इसके लिए आपके पास जिसे पैसे भेज रहे हैं उसके डेबिट कार्ड नंबर होना जरूरी है।

 इंश्योरेंस प्रीमियम का भुगतान बिल्कुल फ्री

इंश्योरेंस प्रीमियम का भुगतान बिल्कुल फ्री

एसबीआई डेबिट कार्ड की मदद से आप इंश्योरेंस का भुगतान कर सकते हैं। वहीं आप एसबीआई के एटीएम से अपने मोबाइल प्रीपेड कनेक्शन को रीचार्ज कर सकते हैं।

 चेकबुक रिक्वेस्ट

चेकबुक रिक्वेस्ट

अगर आपका चेकबुक खत्म हो गया है तो इसके लिए आपको बैंक शाखा जाने की जरूरत नहीं है। आप बिना शाखा में गए ही चेकबुक के लिए अनुरोध कर सकते हैं। आपको एसबीआई के एटीएम में जाकर इसके लिए अनुरोध करना है, जिसके बाद बैंक खाते में दर्ज आपके पते पर चेकबुक तय वक्त पर पहुंच जाएगा।

 बिलों का करें भुगतान

बिलों का करें भुगतान

आप एटीएम की मदद से अलग-अलग बिलों का भुगतान कर सकते हैं, जैसे पानी का बिल, गैस का बिल, बिजली का बिल आदि। इतना ही नहीं आप एटीएम की मदद से मीयादी जमा भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको टीडीआर/एसटीडीआर विकल्प पर क्लिक करना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+