SBI में है खाता तो हो जाएं अलर्ट! 30 नवंबर तक करें ये काम वरना अटक जाएगा पैसा

नई दिल्ली। अगर आपका बैंक खाता देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया(SBI) में हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद खास है। ये खबर एसबीआई में पेंशन अकाउंट रखने वाले खाताधारकों के लिए महत्वपूर्ण हैं। अगर आपका पेंशन भी एसबीआई में आता है तो 30 नवंबर तक आप बैंक में अपना लाइफ सर्टिफिकेट जरूर जमा करवा दें, वरना आपका पैसा बैंक में अटक सकता है। आप अपना पेंशन नहीं निकाल पाएंगे।

SBI खाताधारकों के लिए खास खबर

SBI खाताधारकों के लिए खास खबर

SBI द्वारा जारी किए गए बयान के मुताबिक पेंशनधारकों को अपना लाइफ सर्टिफिकेट 30 नवंबर 2019 तक जमा करना होगा। ऐसा नहीं करने वाले खाताधारकों की पेंशन रोकी जा सकती है। आपको बता दें कि एसबीआई के पास 36 लाख पेंशन खाते थे और 14 सेंट्रेलाइज्ड पेंशन प्रोसेसिंग सेल हैं। SBI के पास सबसे ज्यादा पेंशन अकाउंट हैं। ऐसे में 30 नवंबर तक अपना लाइफ सार्टिफिकेट नहीं जमा करने वाले खाताधारकों की पेंशन सेवा रूक सकती है। 30 नवंबर तक ऐसा नहीं करने वाले खाताधारक अपने खाते से पेंशन की रकम नहीं निकाल सकेंगे।

30 नवंबर तक करना होगा ये काम

30 नवंबर तक करना होगा ये काम

लाइफ सार्टिफिकेट जमा करने के लिए आपको बैंक तक जाने की जरूरत नहीं है। आप आसानी से ऑनलाइन तरीके से भी एसबीआई में अपटेड करवा सकते हैं। बैंक की ओर से ट्वीट कर दी जानकारी के मुताबिक आप बैंक के किसी भी ब्रांच में जाकर लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकते हैं। इसके अलावा आप सरकारी एप उमंग के जरिए घर बैठे-बैठे अपना लाइफ सार्टिफिकेट जमा कर सकते हैं।

बिना देर किए करें ये काम

बिना देर किए करें ये काम

अगर आप खुद बैंक ब्रांच नहीं जा सकते हैं तो आप अपने किसी अधिकृत व्‍यक्ति को बैंक भेज सकते हैं। अगर आपने 30 नवंबर तक लाइफ सार्टिफिकेट जमा नहीं किया तो ऐसी स्थिति में बैंक आपका पेंशन रिलीज नहीं करेगा। ऑनलाइन और ब्रांच के अलावा आप पास के आधार आउटलेट पर अपना लाइफ सार्टिफिकेट डिजिटल रूप से भी जमा करा सकते हैं। ऑनलाइन लाइफ सर्टिफिकेट के जमा हो जाने के बाद पेंशनधारकों को उनके फोन नंबर पर मैसेज आएगा। हर साल 30 नवंबर तक पेंशनभोगियों को अपना लाइफ सार्टिफिकेट बैंक में जमा करना होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+