MUST READ: PAN-आधार लिंक करने के आखिरी 3 दिन, अगर पैन कार्ड में है कोई गलती तो ऐसे करें ऑनलाइन करेक्शन
नई दिल्ली। अगर आपने अब तक अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक नहीं किया है तो आखिरी तारीख का इंतजार न करें और समय रहते अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक करवाए। पैन कार्ड को आधार से लिंक कराने से पहले जांच ले कि आपके पैन कार्ड में कोई गलती तो नहीं है। अगर आपके पैन कार्ड में कोई भी गलती है तो आधार से लिंक करने से पहले उसे ठीक कर लेना बेहतर होगा। इसके लिए आपको कहीं भागने की जरूरत नहीं बल्कि आप घर बैठे उसे ठीक कर सकते हैं।

घर बैठे ठीक करें पैन कार्ड में छपी गलतियां
पैन कार्ड को आधार से लिंक कराने के लिए सिर्फ आखिरी 3 दिन का समय बचा है। अगर आपने 31 मार्च तक अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक नहीं किया तो आपकी मुश्किल बढ़ सकती है। आपका पैन कार्ड रद्द हो सकता है। पैन कार्ड को आधार से लिंक करने से पहले जरूरी है कि आप पैन कार्ड में छपी गलतियों को घर बैठे ठीक कर लें। अगर आपके पैन कार्ड में आपका नाम, एड्रेस, जन्म की तारीख आधार कार्ड से अलग है तो इसे लिंक करने से पहले ठीक करना जरूरी है। यह करेक्शन ऑनलाइन कर सकते हैं।

ऐसे ठीक करें पैन कार्ड में छपी गलतियां
अगर आपके पैन कार्ड में कोई भी गलती है तो इसे ठीक करना बेहद आसान है। आप www.incometaxindiaefiling.gov.in की वेबसाइट पर जाकर इसे घर बैठे ठीक करवा सकते हैं। वेबसाइट के होम पेज पर लेफ्ट साइड पर लिंक आधार क्लिक कर पैन और आधार की जानकारी दें। यहां आप अपना नाम वही भरें जो आपके आधार कार्ड में छपा हैय़ इसके बाद आपते आधार कार्ड में रजिस्टर्ड फोन नंबर पर ओटीपी आएगा। नाम या ओटीपी में कोई भी गलती न करें और सबमिट कर दें।

अगर पैन कार्ड में है बड़ी गलती तो...
अगर आपके पैन कार्ड में कोई बड़ी गलती है तो इसके लिए आपको https://www.onlineservices.nsdl.com/paam/endUserRegisterContact.html पर क्लिक करना होगा। यहां एप्लिकेशन टाइप में करेक्शन के ऑप्शन को क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको अपना नाम,बर्थ डेट, अपना मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी और पैन कार्ड की डिटेल भरनी होगी। इसके बाद सब्मिट बटन पर क्लिक करना होगा। ऐसा करते ही नया विंडो खुलेगा। जहां आपको आधार की स्कैन कॉपी, पैन कार्ड की कॉपी, डिजिटल हस्ताक्षर, जैसी जानकारी भरनी होगी। यहां आपको वो नाम भरना होगा जो नाम पैन कार्ड में छपवाना चाहते हैं उसकी जानकारी देनी होगी। इसके लिए आपको दस्तावेज ऑनलाइन जमा करने होंगे। मांगी जा रही सभी जानकारियों को भरकर आप इसे सब्मिट कर दें।

कौन-कौन से दस्तावेज होंगे मान्य
अगर दस्तावेज की बात करें तो आप आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, दसवीं की मार्कशीट, सरकारी विभाग की तरफ से जारी पहचान पत्र का इस्तेमाल कर सकते हैं। पूरी जानकारी और दस्तावेज देने के बाद आपको आयकर विभाग की ओर से ई-मेल के जरिए आपको पैन कार्ड में किए गए बदलाव की जानकारी दी जाएगी। आपको बता दें कि पैन कार्ड में किसी भी करेक्शन के लिए आपको किसी भी तरह की फीस नहीं देनी होगा, लेकिन अगर आपको अपडेट किए हुए नाम के साथ पैन कार्ड की फिजिकल कॉपी चाहिए, तो इसके लिए आपको इसके लिए शुल्क चुकानी होगी।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 12 April: LSG vs GT, लखनऊ-गुजरात में धुरंधरों की फौज, किसे मिलेगी जीत?












Click it and Unblock the Notifications