PNB में हैं खाता तो जरूर पढ़ें, 1 अक्टूबर से बंद हो जाएंगे पुराने चेकबुक,करना होगा ये काम
PNB अलर्ट: 1 अक्टूबर से बंद हो जाएंगे पुराने चेकबुक,करना होगा ये काम
नई दिल्ली, 8 सितंबर। अगर आपका बैंक खाता देश के दूसरे सबसे बड़े सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक( PNB) में हैं तो आपके लिए जरूरी खबर हैं। पीएनबी बैंक ने इस बारे में अपने बैंक खाताधारकों को जरूरी जानकारी दी हैं, जिसके मुताबिक अगर आपने अब तक अपने चेकबुक को नहीं रिप्लेस किया है तो फौरन बदलवा लें, वरना आपकी मुश्किल बढ़ सकती है। पुराने चेकबुक से आप 1 अक्टूबर से कोई लेनदेन नहीं कर सकेंगे।

PNB खाताधारक ध्यान दें
अगर आपका बैंक खाता पंजाब नेशनल बैंक में हैं तो आपके लिए जरूरी खबर हैं। बैंक ने खाताधारकों को इसकी जानकारी ट्वीट कर दी हैं, जिसमें कहा गया हैं बैंक में मर्ज होन वाले ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (OBC) और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया (UNI) के खाताधारकों को अपना पुराना चेकबुक इस महीने तक बदलवा लें, वरना 1 अक्टूबर से ये खाताधारक अपने खाते से कोई लेनदेन नहीं कर सकेंगे। आपको बता दें कि ओबीसी और यूएनआई का विलय पीएनबी बैंक में हुआ था। बैंकों के मर्जर के बाद इन खाताधारकों के चेकबुक और एमआईसीआर कोड बदल गए हैं।

1 अक्टूबर से बेकार हो जाएंगे पुराने चेकबुक
पीएनबी में मर्ज होने वाले बैंक ओबीसी बैंक और यूएनआई बैंक के पुराने चेकबुक 1 अक्टूबर से बेकार हो जाएंगे। PNB ने ट्वीट कर कहा है कि जिन लोगों के पास अब भी ओबीसी और यूएनआई बैंक के पुराने चेक हैं वो बैंक जाकर, अपना पुराना चेकबुक रिप्लेस करवा लें। बैंक उन खाताधारकों के लिए नया चेकबुक इश्यू करेगा। बैंक द्वारा जारी नए चेकबुक में ही नया IFSC कोड और MICR कोड जारी किया जाएगा।

आसानी से करें नया चेकबुक अप्लाई
अगर आपके पास भी पुराना चेकबुक हैं तो घर बैठे नया चेकबुक अप्लाई कर सकते हैं। आप बैंक के ब्रांच जाकर नया चेकबुक एप्लाई कर सकते हैं, इसके अलावा ऑनलाइन बैंकिंग के जरिए, मोबाइल बैंकिंग, पीएनबी वन और एटीएम के जरिए अप्लाई कर सकते हैं। अगर आप बैंक खाते के इस नियम के बारे में बारे में और जानकारी हासिल करना चाहिए तो आप बैंक के टोल फ्री नंबर 18001802222 पर फोन कर जानकारी हासिल कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications