1 September से बदल जाएंगे LPG, एयरलाइंस, मेट्रो सेवा से जुड़े कई नियम
Must Know: Rules Related to LPG, Home Loan EMI, Airlines will changed from 1st September, Unlock 4 may announced
नई दिल्ली। 1 September 2020, एक सितंबर से कई नियमों में बदलाव हो जाएंगे। आपके आसपास कई चीजें बदल जाएंगी। आपकी जेब पर असर पड़ेगा। इतना ही नहीं आपके किचन के बजट को भी ये नियम प्रभावित करेंगे। दरअसल 1 सितंबर से कई नियमों में बदलाव होने वाले हैं। इसके साथ ही कई सरकारी घोषणाएं हो सकती है, जिसका असर आप पर पड़ेगा। 1 सितंबर से बदलने वाले नियमों में मुख्य रूप से एलपीजी सिलेंडर के दाम( LPG Cylinder Rate), एयरलाइंस(Airlines) मेट्रो सेवा से जुड़े नियम में बदलाव हो सकते हैं।
Recommended Video

Unlock 4 में मिल सकती है छूट
देश में अनलॉक 3 ( Unlock 3) की समयसीमा 31 अगस्त को समाप्त हो रही है। माना जा रहा है कि 1 सितंबर से केंद्र सरकार देशभर में अनलॉक 4( Unlock 4) की नई गाइडलाइंस जारी कर सकती है। अनलॉक 4 में लोगों की ओर छूट मिलने की उम्मीद है।

LPG सिलेंडर के दाम में बदलाव
1 सितंबर को एलपीजी( LPG Cylinder) के दाम में बदलाव हो सकता है। माना जा रहा है कि एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बदलाव हो सकता है। हर महीने की पहली तारीख को सिलेंडर की कीमतों में बदलाव होता है। ऐसे में माना जा रहा है कि 1 सितंबर को पेट्रोलियम कंपनियां एलपीजी सिलेंडर की कीमत को रिवाइज कर सकती है। उम्मीद की जा रही है कि सितंबर में LPG सिलेंडर के दाम घटेंगे।

1 सितंबर से शुरु हो सकती है मेट्रो सेवा
अनलॉक 4( Unlock 4) में मेट्रो सेवा फिर से शुरु हो सकती है। दिल्ली सरकार के साथ-साथ विपक्षी पार्टी बीजेपी ने भी केंद्र सरकार ने मेट्रो संचालन की अनुमति देने के लिए अनुरोध किया है। वहीं DMRC ने भी सारी तैयारियां कर ली है। केंद्र सरकार की ओर से हरी झंडी मिलते ही मेट्रो सेवा का संचालन शुरू किया जा सकता है।

स्कूल-कॉलेज खोलने पर हो सकता है फैसला
देशभर में स्कूल-कॉलेज बंद है। कोरोना संकट को देखते हुए केंद्र सरकार ने सभी स्कूलों, कॉलेजों और सिक्षण संस्थानों को बंद रखने का आदेश दिया है। अनलॉक 4 में केंद्र सरकार स्कूल-कॉलेजों को खोलने को लेकर गाइडलाइंस जारी कर सकती है। हालांकि कई राज्यों ने अपने प्रदेश में स्कूलों-कॉलेजों को अगले आदेश तक के लिए बंद रखने का आदेश दे दिया है।

महंगा हो सकता है विमान सफर
1 सितंबर से विमान सेवाएं महंगी हो सकती है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय (Civil Aviation Ministry) ने 1 सितंबर से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों ( Domentic and International Flights) से उच्च विमानन सुरक्षा शुल्क (ASF) वसूलने का फैसला किया है। एएसएफ शुल्क के तौर पर घरेलू यात्रियों से अब 150 के बजाए 160 रुपए वसूला जाएगा, वहीं अंतरराष्ट्रीय यात्रियों से 4.85 डॉलर के बदले 5.2 डॉलर वसूला जाएगा।
-
PNG Gas Explained: अब किचन में पाइपलाइन वाली गैस का समय, PNG कैसे काम करती है? घर में गैस आने का स्मार्ट तरीका -
LPG Price Today: '5 किलो वाले सिलेंडर पर आया बड़ा अपडेट', क्या बढ़े एलपीजी के दाम? चेक करें आज का रेट -
Hello BPCL App: घर में PNG कनेक्शन लेना अब सिलेंडर बुकिंग से भी आसान, मोबाइल पर आवेदन और मिनटों में शुरुआत -
स्टोरेज, इंतजार से खर्च तक—सिलेंडर की 5 चुनौतियां, स्मार्ट किचन के लिए ये बातें समझना क्यों जरूरी? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान












Click it and Unblock the Notifications