क्या ट्रंप के दबाव में आ गए हैं एलन मस्क? कुमारस्वामी का खुलासा- Tesla भारत में सिर्फ खोलना चाहती है शोरूम
Elon Musk Tesla: इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) दिग्गज कंपनी टेस्ला की गाडि़यों के इंडियन मार्केट में आने की खबरें थी लेकिन अब इस पर ग्रहण लगता नजर आ रहा है। हालिया बयानों के अनुसार टेस्ला भारत में कारों का प्रोडक्शन नहीं करना चाहती है। सोमवार को केंद्र सरकार के मंत्री ने खुलासा कर दिया है कि टेस्ला भारत में केवल शोरूम खोलना चाहती है मेन्युफेक्चरिंग नहीं करना चाहती है।
सोमवार को केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री एचडी कुमार स्वामी ने मीडिया के सवालों का जवाद देते हुए कहा टेस्ला भारत में केवल दो शोरूम खोलना चाहती है। टेस्ला को भारत में मेन्युफेक्चरिंग यूनिट खोल कर भारत में इलेक्ट्रिक कार बनाने में रुचि नहीं है।

कुमारस्वामी के टेस्ला को लेकर जो बयान दिया है इसके बाद सवाल उठ रहा है कि क्या अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दबाव में टेल्सा कंपनी के मालिक ऐलन मस्क आ चुके हैं?
गौरतलब है अमेरिका में दोबारा सत्ता में आने के बाद से डोनाल्ड ट्रंप टैरिफ को लेकर सख्त हैं। ट्रंप सरकार ने कई देशों समेत चीन पर उच्च टैरिफ लागू कर दिया है, जिसके बाद एप्पल कंपनी चीन से उत्पादन भारत में ट्रांसफर करने पर विचार कर रही थी तब ट्रंप ने एप्पल कंपनी के सीईओ को चेतावनी दी थी। इतना नहीं एलन मस्क की टेस्ला की भारत में मेन्युफेक्चरिंग यूनिट खोलने की प्लानिंग पर ट्रंप ने कहा था टेस्ला की भारत में फैक्ट्री खोलने की योजन सही नहीं है।
टेस्ला ने मार्च में मुंबई में अपने पहले शोरूम स्थापित करने के एक लीज़ समझौते पर भी हस्ताक्षर किया था। शोरूम के लिए जमीन लीज पर लेने के बाद टेस्ला कंपनी का भारत में एंट्री तय मानी जा रही थी। टेस्ला ने भारत में कर्मचारियों की भर्ती के लिए लिंक्डइन पर विभिन्न पदों पोस्ट डाली थी लेकिन ट्रंप की चेतावनी में बाद अब शायद एलन मस्क अब पूरी तरह से अपने फैसले से पीछे हट चुके हैं। अब केंद्रीय मंत्री कुमारस्वामी की माने तो टेस्ला केवल भारत में दो शो रूम खोलने में रुचि रखती है, टेस्ला को भारत में फैक्ट्री शुरू करने में कोई रुचि नहीं है।
ये विदेशी कंपनियां लगाना चाहती हैं मेन्युफेक्चरिंग युनिट
हालंकि एच डी कुमारस्वामी ने स्कोडा-वोक्सवैगन,हुंडई, मर्सिडीज बेंज और किआ ने भारत में इलेक्ट्रिक कार की मेन्युफेक्चरिंग करने में रुचि दिलाई है।












Click it and Unblock the Notifications