बाजार पर बजट का असर, लगातार तीसरे दिन तेजी के साथ खुला शेयर मार्केट
मुंबई। शेयर बाजार पर बजट का पहले से सकारात्मक असर देखने को मिल रहा है। हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन शेयर बाजार सुबह 78.82 अंकों की मजबूती के साथ 35,339.11 पर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज निफ्टी 12.2 अंकों की बढ़त के साथ 10,829.20 पर खुला था। बाजार खुलने के आधे घंटे बाद भारी बिकवाली के चलते प्रमुख सूचकांकों ने अपनी बढ़त गंवा दी, लेकिन बाजार ने फिर से संभलते हुए बढ़त बना ली। 10:00 बजे के बाद सेंसेक्स में 150 अंक और निफ्टी 30 अंक मजबूत दिखी गई।

सेंसेक्स शेयरों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, यस बैंक और अदानी पोर्ट्स के शेयरों में तेजी दर्ज की गई। दूसरी ओर भारती एयरटेल, इंफोसिस और विप्रो जैसी कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखने को मिली। निफ्टी पर आईटी, मेटल, मीडिया और रियल्टी इंडेक्स के अलावा सभी सेक्टर्स के सूचकांक में तेजी देखी गई।
आपको बता दें कि बुधवार के सेंसेक्स जहां अपने मंगलवार के रिकॉर्ड स्तर को तोड़ते हुए 35,476.87 की नई ऊंचाई पर पहुंच गया वहीं, निफ्टी ने भी 10, 870 के स्तर को पार कर लिया था। वहीं गुरुवार को शेयर बाजर लगभग 400 अकों की बढ़त के साथ खुला था।












Click it and Unblock the Notifications