मुंबई लोकल: महंगाई की आफत के बीच आई राहत की खबर, रेलवे ने 50% तक घटाय़ा AC ट्रेन का किराया
मुंबई। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत और कोयले के गहराए संकट के बीच रेलवे ने लोगों को बड़ी राहत दी है। भारतीय रेलवे बोर्ड ने मुबंई में एसी लोकल ट्रेन के किराए में कटौती का फैसला किया है। मुंबई की जान लोकल ट्रेनें है, लाखों की संख्या में रोज लोग लोकल ट्रेनों से सफर करते हैं। अब रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए मुंबई लोकल ट्रेन के एसी कोच के किराए में बड़ी कटौती करने का फैसला किया गया है। रेलवे बोर्ड ने मुंबई में एसी लोकल ट्रेन के किराए में 50 फीसदी तक की कटौती का फैसला किया है।

रेलवे का बड़ा फैसला, यात्रियों को राहत
रेलवे बोर्ड के फैसले के बाद मुंबई एसी लोकल ट्रेनों के किराए आधे हो जाएंगे। गर्मी में लोगों को बड़ी राहत देगा और सफर को आसान बनाएगा। रेल राज्यमंत्री राव साहेब दानवे ने बताया कि रेलवे बोर्ड ने एसी लोकल ट्रेन के किराए में 50 फीसदी तक कटौती करने का फैसला किया है। इस कटौती के बाद एसी लोकल ट्रेनों का किराया 130 रुपए से 90 रुपए तक हो गया है। रेलवे ने ये कटौती किलोमीटर केो हिसाब से की है। वेस्टर्न लाइन से सेंट्रल लाइन के किराए में ये दूरी किमी को ध्यान में रखकर किया गया है।

साल 2017 में मुंबई में एसी लोकल ट्रेनों की शुरुआत
आपको बता दें कि साल 2017 में मुंबई में एसी लोकल ट्रेनों की शुरुआत की गई थी। पहली एसी ट्रेन बोरिवली से चर्चगेट रूट पर लगाई गई थी, जिसके बाद इसका विस्तार किया गया और अब हर रूट पर एसी लोकल ट्रेनें चलती है। इनका किराया सामान्य ट्रेनों के मुकाबले थोड़ा ज्यादा होता है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से मुंबई में गर्मी बढ़ने लगी है, ऐसे में एसी लोकल ट्रेनों में यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। लोगों की डिमांड को देखने के बाद रेलवे ने उन्हें बड़ी राहत दी।

देवेंद्र फडणवीस ने की तारीफ
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने रेलवे के इस फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मुंबई में एसी लोकल ट्रेन टिकटों के दर में की गई 50 फीसदी की ये कटौती मुंबई के लोगों के लिए बड़ी राहत है। उन्होंने कहा कि मुंबईकरों द्वारा लंबे वक्त से लगातार मांग की जा रही थी । लोग महंगे टिकट के कारण एसी ट्रेनों में सफर नहीं कर पा रहे थे। अब ऐसा नहीं होगा। लोग गर्मी में एसी ट्रेनों में सफऱ कर सकेंगे।












Click it and Unblock the Notifications