Mumbai Gold Silver Rate Today: बाजार खुलते ही सोना-चांदी ने पकड़ी रफ्तार, क्या है मुंबई में ताजा भाव?
Mumbai Gold Silver Rate Today: अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव के बीच सोना-चांदी के रेट में उतार-चढ़ाव जारी है। बुधवार सुबह बाजार में तेजी देखी जा रही है, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव में स्पीड पकड़ी है इसमें कल के मुकाबले आज 1529 रुपये की बढ़त हुई है।
जिसके बाद इसका भाव 1,53,200 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है जबकि गुडरिटर्न्स के मुताबिक आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,55,430 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। चलिए इसी बीच जानते हैं कि मुंबई में सोने का भाव क्य़ा है?

Gold Rate Today in Hindi: IBJA के मुताबिक
- सोना 24 कैरेट: 152355 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 22 कैरेट: 139557 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 18 कैरेट: 114266 रुपये प्रति 10 ग्राम
Mumbai Gold Rate Today : मुंबई में क्या है सोने का रेट?
- मुंबई में सोना 24 कैरेट: ₹155280 रुपये प्रति 10 ग्राम
- मुंबई में सोना 22 कैरेट: ₹142340 रुपये प्रति 10 ग्राम
- मुंबई में सोना 18 कैरेट: ₹116460 रुपये प्रति 10 ग्राम
(लोकल ज्वैलर्स के दामों में थोड़ा अंतर संभव है)
Mumbai Silver Rate Today: मुंबई में क्या है चांदी का रेट?
बुधवार सुबह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने की तरह चांदी ने भी गति पकड़ी है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी में 3920 रुपये की तेजी देखी गई है जिसके बाद इसका भाव 2,48,621 रुपये प्रति किलो हो गया है , जबकि गुडरिटर्न्स के मुताबिक चांदी के दाम आज घटे हैं, इसका रेट 2,65,000 रुपये प्रति किलो हो गया है, चलिए इसी बात पर जानते हैं कि मुंबई में आज सिल्वर रेट क्या है?
- प्रति 10 ग्राम कीमत: ₹2,650
- प्रति 100 ग्राम कीमत: ₹26,500
- प्रति किलोग्राम कीमत: ₹2,65,000
(शहर, ज्वेलर और GST/मेकिंग चार्ज के कारण रेट थोड़ा अलग हो सकता है)
Mumbai Gold Silver Price Today: क्या कह रहे हैं एक्सपर्ट?
मार्केट एक्सपर्ट दिबाकर बनर्जी ने ANI से बात करते हुए कहा कि 'अभी का बाजार न्यूज-ड्रिवन और अस्थिर है, शॉर्ट टर्म में गिरावट-तेजी चलती रहेगी लेकिन लंबी अवधि में सोना-चांदी अभी भी मजबूत निवेश माने जा रहे हैं। निवेशकों के लिए बस यही सलाह है कि वो जल्दबाजी में खरीद/बिक्री न करें। SIP या चरणबद्ध निवेश (buy on dips) बेहतर रणनीति है।'
डिस्क्लेमर: बताए गए विचार और सुझाव सिर्फ़ अलग-अलग एनालिस्ट या एंटिटी के हैं, वनइंडिया हिंदी किसी भी तरह के कोई निवेश सलाह नहीं देता है देता हैं और ना ही सिक्योरिटीज़ की खरीद या बिक्री के लिए कहता है। सारी जानकारी सिर्फ़ जानकारी देने और एजुकेशनल मकसद के लिए दी गई है और कोई भी निवेश का फ़ैसला लेने से पहले लाइसेंस वाले फ़ाइनेंशियल एडवाइज़र से इसे अलग से वेरिफ़ाई कर लेना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications