Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना लुढ़का, चांदी चढ़ी, क्या हैं मुंबई में ताजा रेट?
Mumbai Gold Silver Rate Today: अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव के बीच सोना-चांदी के रेट में उठापटक जारी है, बुधवार को भी गोल्ड रेट ने निवेशकों समेत आम लोगों को हैरान किया है, आज दोपहर में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का भाव 0.12% चढ़ा जिसके मुताबिक इसमें 181 रुपये की बढ़त देखी जा रही है जिसके बाद इसका भाव 154998 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है।
जबकि गुडरिटर्न्स के मुताबिक आज 24 कैरेट सोने की कीमत घटी है जिसके बाद इसका रेट 1,52,610 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, चलिए इसी बीच जानते हैं कि मुंबई में सोने का भाव क्य़ा है?

Gold Rate Today in Hindi: आज का सोने का भाव इस प्रकार है (IBJA के मुताबिक )
- सोना 24 कैरेट: 150011 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 22 कैरेट: 137410 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 18 कैरेट: 112508 रुपये प्रति 10 ग्राम
Mumbai Silver Rate Today : मुंबई में क्या है सोने का रेट?
- मुंबई में सोना 24 कैरेट: ₹153940 प्रति 10 ग्राम
- मुंबई में सोना 22 कैरेट: ₹141110 प्रति 10 ग्राम
- मुंबई में सोना 18 कैरेट: ₹115460 प्रति 10 ग्राम
(लोकल ज्वैलर्स के दामों में थोड़ा अंतर संभव है)
Silver Rate Today 15 April 2026 : चांदी के भाव में तेजी
चांदी की कीमतों में गिरावट हुई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी के वायदे भाव में 1353 रुपये की तेजी देखी गई जिसके बाद इसका रेट 2,54,103 रुपये प्रति किलो हो गया है जबकि Goodreturns के मुताबिक चांदी की कीमत आज 2,55,000 रुपये प्रति किलो पर आ गई है। चलिए इसी बात पर जानते हैं कि मुंबई में आज सिल्वर रेट क्या है?
Mumbai में आज क्या है चांदी का भाव?
- प्रति 10 ग्राम कीमत:₹2,550
- प्रति 100 ग्राम कीमत: ₹25,500
- प्रति किलोग्राम कीमत:₹2,55,000
(शहर, ज्वेलर और GST/मेकिंग चार्ज के कारण रेट थोड़ा अलग हो सकता है)
Mumbai Gold Silver Price: क्या कह रहे हैं एक्सपर्ट?
मार्केट एक्सपर्ट सलोनी आहूजा ने जी बिजनेस से बात करते हुए कहा कि तो ईरान-अमेरिका के बीच संघर्ष बढ़ने से कच्चे तेल की कीमतें बढ़ती हैं, जिससे महंगाई का दबाव आता है और इसका असर सोना-चांदी के भाव पर भी पड़ा है, जब तक दोनों देशों के बीच तनाव बना रहेगा तब तक इस तरह से मार्केॉ पर उठा-पटक जारी रहेगी इसलिए निवेशक सोचसमझकर ही आगे बढ़ें।
डिस्क्लेमर: बताए गए विचार और सुझाव सिर्फ़ अलग-अलग एनालिस्ट या एंटिटी के हैं, वनइंडिया हिंदी किसी भी तरह के कोई निवेश सलाह नहीं देता है देता हैं और ना ही सिक्योरिटीज़ की खरीद या बिक्री के लिए कहता है। सारी जानकारी सिर्फ़ जानकारी देने और एजुकेशनल मकसद के लिए दी गई है और कोई भी निवेश का फ़ैसला लेने से पहले लाइसेंस वाले फ़ाइनेंशियल एडवाइज़र से इसे अलग से वेरिफ़ाई कर लेना चाहिए।














Click it and Unblock the Notifications