Gold Rate Today: लगातार दूसरे दिन महंगा हुआ सोना, 15 अप्रैल को दिल्ली से बिहार-UP तक अब ये है नया गोल्ड रेट

Gold Rate Today 15 April 2026: भारतीय सर्राफा बाजार में आज हलचल का माहौल है। एक दिन की मामूली राहत के बाद आज (15 अप्रैल) सोने की कीमतों में फिर से बढ़त देखी गई है, जबकि चांदी के खरीदारों के लिए अच्छी खबर है। राजधानी दिल्ली समेत देशभर के बड़े शहरों में आज 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के भाव में ₹10 प्रति दस ग्राम की मामूली तेजी दर्ज की गई है। हालांकि, अगर पिछले दो दिनों के ट्रेंड को देखें तो गिरावट काफी बड़ी रही है-इन दो दिनों में 24 कैरेट सोना ₹1480 और 22 कैरेट सोना ₹1360 तक सस्ता हो चुका है।

Gold Rate Today 15 April 2026

वहीं चांदी की बात करें तो आज इसमें गिरावट का रुख है। दिल्ली में एक किलो चांदी ₹100 सस्ती होकर ₹2,54,900 के स्तर पर आ गई है। चेन्नई में चांदी का भाव सबसे अधिक ₹2,65,100 प्रति किलो बना हुआ है।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई थी, लेकिन बाद में मुनाफावसूली हावी हो गई। फिलहाल सोना 0.16% (करीब ₹245) की गिरावट के साथ ₹1,54,572 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। याद दिला दें कि इसी साल 29 जनवरी को सोने ने ₹1,80,779 का अपना ऑल-टाइम हाई छुआ था।

Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट

Gold Price Today In India: 15 अप्रैल 2026: भारत के शहरों में सोने के ताजा भाव (प्रति 10 ग्राम)

शहर 24 कैरेट 22 कैरेट 18 कैरेट
दिल्ली ₹1,54,090 ₹1,41,260 ₹1,15,610
मुंबई ₹1,53,940 ₹1,41,110 ₹1,15,460
कोलकाता ₹1,53,940 ₹1,41,110 ₹1,15,460
चेन्नई ₹1,55,140 ₹1,42,210 ₹1,18,660
पटना ₹1,53,990 ₹1,41,160 ₹1,15,510
लखनऊ ₹1,54,090 ₹1,41,260 ₹1,15,610
मेरठ ₹1,54,090 ₹1,41,260 ₹1,15,610
कानपुर ₹1,54,090 ₹1,41,260 ₹1,15,610
अयोध्या ₹1,54,090 ₹1,41,260 ₹1,15,610
गाजियाबाद ₹1,54,090 ₹1,41,260 ₹1,15,610
नोएडा ₹1,54,090 ₹1,41,260 ₹1,15,610
गुरुग्राम ₹1,54,090 ₹1,41,260 ₹1,15,610
चंडीगढ़ ₹1,54,090 ₹1,41,260 ₹1,15,610
जयपुर ₹1,54,090 ₹1,41,260 ₹1,15,610
लुधियाना ₹1,54,090 ₹1,41,260 ₹1,15,610
गुवाहाटी ₹1,53,940 ₹1,41,110 ₹1,15,460
इंदौर ₹1,53,990 ₹1,41,160 ₹1,15,510
अहमदाबाद ₹1,53,990 ₹1,41,160 ₹1,15,510
वडोदरा ₹1,53,990 ₹1,41,160 ₹1,15,510
सूरत ₹1,53,990 ₹1,41,160 ₹1,15,510
पुणे ₹1,53,940 ₹1,41,110 ₹1,15,460
नागपुर ₹1,53,940 ₹1,41,110 ₹1,15,460
नासिक ₹1,53,970 ₹1,41,140 ₹1,15,490
बेंगलुरु ₹1,53,940 ₹1,41,110 ₹1,15,460
भुवनेश्वर ₹1,53,940 ₹1,41,110 ₹1,15,460
कटक ₹1,53,940 ₹1,41,110 ₹1,15,460
हैदराबाद ₹1,53,940 ₹1,41,110 ₹1,15,460

कैसे तय होते हैं भारत में सोने-चांदी के दाम?

भारत में सोने और चांदी की कीमतें मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय बाजार के उतार-चढ़ाव पर निर्भर करती हैं। लंदन बुलियन मार्केट और न्यूयॉर्क के कॉमेक्स (COMEX) मार्केट में होने वाली हलचल भारत में कीमतों का आधार बनती है।

इसके अलावा, डॉलर के मुकाबले रुपये की मजबूती या कमजोरी, केंद्रीय बैंकों (जैसे RBI) द्वारा सोने का रिजर्व बढ़ाना, और आयात शुल्क (Import Duty) भी स्थानीय कीमतों को प्रभावित करते हैं। देश के अलग-अलग शहरों में भाव में अंतर का कारण स्थानीय वैट (VAT), ट्रांसपोर्टेशन चार्ज और मेकिंग चार्जेस होते हैं।

Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार महंगा हो रहा सोना, ₹1910 बढ़े दाम, खरीदारी से पहले जानें गोल्ड रेट
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार महंगा हो रहा सोना, ₹1910 बढ़े दाम, खरीदारी से पहले जानें गोल्ड रेट

आगे क्या रहेगी सोने की चाल?

विशेषज्ञों के अनुसार, पश्चिमी एशिया में ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव ने बाजार में अनिश्चितता पैदा की है। जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज के प्रणव मेर के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बातचीत और युद्ध की संभावनाओं के बीच गोल्ड की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। फिलहाल चांदी पर मुनाफावसूली का दबाव दिख रहा है, जिससे कीमतों में थोड़ी नरमी है।

FAQ: सोने को लेकर सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले सवाल
1. आज सोने का भाव क्या है?
आज 15 अप्रैल 2026 को दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,54,090 प्रति 10 ग्राम है।

2. 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने में क्या अंतर है?
24 कैरेट सोना 99.9% शुद्ध होता है (सिक्कों/बिस्किट के लिए बेस्ट), जबकि 22 कैरेट में 91.6% सोना और बाकी अन्य धातुएं होती हैं (आभूषणों के लिए उपयुक्त)।

3. क्या अभी सोना खरीदना सही है?
बाजार में फिलहाल काफी 'वोलेटिलिटी' है। विशेषज्ञों की सलाह है कि गिरावट पर धीरे-धीरे निवेश (SIP मोड) करना बेहतर विकल्प हो सकता है।

4. हॉलमार्क सोना क्या होता है?
हॉलमार्क शुद्धता की गारंटी है जिसे BIS (Bureau of Indian Standards) द्वारा प्रमाणित किया जाता है। खरीदारी करते समय हमेशा हॉलमार्क निशान जरूर देखें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+