9 मार्च को होगी आकाश अंबानी और श्लोका की शादी, स्विटजरलैंड में बैचलर पार्टी, जानिए शादी का पूरा डिटेल

मुंबई । रिलायंस इंडस्ट्री के मालिक मुकेश अंबानी ने अपनी बेटी ईशा अंबानी की शाही शादी के बाद अब उनके बेटे आकाश अंबानी की वेडिंग डेट तय हो गई है। आकाश आंबानी और हीरा कारोबारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका मेहता की शादी की तारीख तय हो गई है। दोनों की शादी 9 मार्च को मुंबई में होगी।

 9 मार्च को आकाश-श्लोका की शादी

9 मार्च को आकाश-श्लोका की शादी

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक आकाश और श्लोका की शादी 9 मार्च को मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में होगी।शादी समारोह जियो वर्ल्ड सेंटर में तीन दिन तक चलेगा। इससे पहले आकास अंबानी अपने दोस्तों को स्विटजरलैंड में बैचलर्स पार्टी देंगे। शादी 9 मार्च को होगी, जहां आकाश अंबानी की बारात शाम 3.30 बजे जियो सेंटर जाएगी। 10 मार्च को आकाश और श्लोका का वेडिंग सेलिब्रेशन होगा। 11 मार्च को वेडिंग रिसेप्शन भी जियो वर्ल्ड सेंटर में ही होगा।

 स्विटजरलैंड में बैचलर्स पार्टी

स्विटजरलैंड में बैचलर्स पार्टी

वहीं आकाश स्विटजरलैंड में बैचलर्स पार्टी देंगे, जिसमें उनके करीबी दोस्त शामिल होंगे। बैचलर्स पार्टी 23 से 25 फरवरी को स्विटजरलैंड में होगी, जिसमें बॉलीवुड के कई सितारे शामिल होंगे। इनमें रणबीर कपूर, करण जौहर जैसे नाम शामिल हैं। आपको बता दें कि आकाश और श्लोका की प्री इंगेजमेंट पार्टी गोवा में रखा गई थी, जिसके बाद आकास और श्लोका के रिश्ते का खुलासा हुआ था।

 कौन हैं श्लोका

कौन हैं श्लोका

आपको बता दें कि श्लोका मशहूर हीरा कारोबारी रसेल मेहता की छोटी बेटी हैं। आकाश और श्लोका ने एक ही स्कूल में पढ़ाई की है और दोनों बचपन के दोस्त हैं। धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ाई पूरी करने के बाद श्लोका 2009 में न्यू जर्सी के प्रिंसटन यूनिवर्सिटी में पढ़ने चली गई। उन्होंने द लंदन स्कूल ऑफ इकनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से लॉ में मास्टर्स किया है। वो रोजी ब्लू फाउंडेशन की डायरेक्टर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+