मुंकेश अंबानी की रिलायंस ने हासिल किया नया मुकाम, बनी दुनिया की छठी सबसे बड़ी एनर्जी कंपनी
नई दिल्ली। मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) कामयाबी की नई-नई बुलंदियों को छू रही है। बाजार पूंजीकरण में रिलायंस ने दिग्गज कंपनी ब्रिटिया एनर्जी के बीपी पीएलसी को पछाड़ कर दुनिया की छठी सबसे बड़ी तेल कंपनी बन गई है। मंगलवार को बाजार बंद होने तक रिलायंस का पूंजीकरण 138 अरब डॉलर के पार पहुंच गया। वहीं ब्रिटिश एनर्जी का बाजार पूंजीकरण 132 अरब डॉलर रहा। आपको बता दें कि इस साल अगस्त में भारत के बेंचमार्क इंडेक्स की तुलना में रिलायंस के शेयरों में तीन गुना वृद्धि हुई है। ऐसा उस वक्त हुआ जब मुकेश अंबानी ने सऊदी में ऑयल-टू-केमिकल्स कारोबार में हिस्सेदारी ली और कंपनी के ऋण को 18 महीनों में शून्य पर पहुंचने का ऐलान किया।

रिलायंस के शेयर में जबरदस्त फायदा
भारत में बीपी रिलायंस के साथ तेल के क्षेत्र में साझीदार भी है। दोनों कंपनियों की योजना कृष्णा बेसिन में 40 हजार करोड़ रुपये निवेश करने की है। यहां से वर्ष 2022 में उत्पादन शुरू होने की उम्मीद है। रिलायंस के शेयरों ने इस साल अब तक 31 फीसदी का लाभ दिया है। आपको बता दें कि दुनिया की सबसे बड़ी मुनाफे वाली तेल कंपनी सऊदी अरामको है। वह दुनिया के कुल क्रूड ऑयल का 10 फीसदी अकेले उत्पादन करती है।

रिलायंस ने इस वर्ष 40% की बढ़ोतरी की
रिलायंस का बाजार मूल्य पिछले महीने के अंत में पहली बार बीपी से थोड़ा आगे निकल गया था और बुधवार को मुंबई में इसके शेयरों के नए स्तर पर पहुंचने के बाद अब इसने ब्रिटिश कंपनी से बढ़त हासिल कर ली है। यह वर्तमान में एशिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी, पेट्रो चाइना कंपनी के साथ अंतर को कम कर रहा है। बीपी के 1.2% लाभ की तुलना में रिलायंस ने इस वर्ष 40% की बढ़ोतरी की है।

RIL बनी भारत की पहली कंपनी जिसने छूआ 9.5 लाख करोड़ के मार्केट कैप का निशान
रिलायंस इंडस्ट्रीज के मार्केट कैप ने 9.5 लाख करोड़ के निशान को छू लिया है। मुकेश अंबानी की कंपनी यह मुकाम हासिल करने वाली पहली भारतीय कंपनी है। मंगलवार को रिलायंस के शेयर 3.3 फीसदी की तेजी के साथ 1,506.75 पर पहुंच गए जो कि एक नया रेकॉर्ड है। पिछले महीने जब RIL ने 9 लाख करोड़ के मार्केट कैप का आंकड़ा छुआ था। दोपहर में सेंसेक्स 180 पॉइंट की वृद्धि के साथ कारोबार कर रहा था। पिछले महीने आरआईएल ने ऐलान किया था कि कंपनी एक नई सब्सीडरी शुरू करेगी जिसके तहत डिजिटल इनिशिएटिव और ऐप का कोरबार आएगा। इसमें 1.08 लाख करोड़ लगाने की योजना है। यह नई इकाई भारत में सबसे ज्यादा डिजिटल सर्विस देने वाली कंपनी होगी।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications