गुजरात में बीजेपी की जीत से डूब गए मुकेश अंबानी के 316 करोड़
Recommended Video

नई दिल्ली। गुजरात में बीजेपी की जीत हुई। बीजेपी ने 99 सीटे जीत कर छठी बार गुजरात फतह किया है। गुजरात में बीजेपी की जीत का असर कारोबार पर भी हुआ। बीजेपी के करीबी और मूलरुप से गुजरात के रहने वाले भारतके सबसे अमीर कारोबारी मुकेश अंबानी के लिए ये नतीजे कुछ खास नहीं रहे। गुजरात चुनाव में बीजेपी की जीत से उन्हें 316 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ। आपको बता दें कि मोदी सरकार को अंबानी और अडानी का हितैषी बताया जाता रहा है, लेकिन गुजरात चुनाव के नतीजे ने मुकेश अंबानी को 316 करोड़ का झटका दे दिया। इन नतीजों से उनकी संपत्ति को बड़ा झटका लगा है।

बीजेपी की जीत से अंबानी को झटका
सोमवार को गुजरात चुनाव के नतीजे आने के बाद रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी की दौलत 316 करोड़ रुपए घट गई। आरआईएल के शेयरों में बीएसई पर मामूली गिरावट रही। शुरुआती रुझानों में जब कांग्रेस और बीजेपी में 10 सीटों का अंतर था और दोनों के बीच कांटे की टक्कर चल रही थी तो शेयर 816 रुपए से नीचे पहुंच गया, हालांकि बाद में ये 919.90 रु. तक पहुंचा, लेकिन इस गिरावट की वजह से रिलायंस को 316 करोड़ का नुकसान हुआ।

अनिल अंबानी को फायदा
वहीं अनिल अंबानी को इससे फायदा हुआ। अनिल अंबानी की कंपनी एडीएजी के शेयरों में 2.67 प्रतिशत के तेजी आई। इस तेजी की वजह से अनिल अंबानी की कंपनी को 369 करोड़ का फायदा हुआ। ये फायदा कंपनी के रिलायंस निप्पॉन लाइफ एसेट के शेयर में उछाल की वजह से हुआ, जबकि की रिलायंस इंफ्रा, रिलायंस कैपिटल और रिलायंस कम्युनिकेशंस के शेयरों में गिरावट आई।

अडानी को 6700 करोड़ का नुकसान
गुजरात चुनाव के शुरुआती नतीजों के दौरान अडानी समूह के शेयरों में 15 फीसदी की गिरावट आई, जिसकी वजह से कंपनी के मार्केट कैप 12226 करोड़ रुपए तक घट गए। कारोबार के अंत तक अडानी समूह को 6700 करोड़ का नुकसान हुआ। वहीं दिलीप सांघवी के कंपनी के शेयरों में 1.15 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई, जिसकी वजह से कंपनी को 127 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ।












Click it and Unblock the Notifications