Reliance रिटेल ने Just Dial में खरीदी 66% हिस्सेदारी, 3497 करोड़ रुपए का निवेश

Reliance ने Just Dial में खरीदी 66% हिस्सेदारी

नई दिल्ली। Reliance Retail acquire 66 percent stake in Justdial. रिलायंस इंडस्ट्री ने आज एक और डील फाइनल की है। देश के सबसे अमीर कारोबारी मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली कंपनी रिलायंस इंडस्ट्री के रिटल वेंचर्स ने आज जस्ट डायल लिमिटेड( Just Dial) में बड़ी हिस्सेदारी खरीदी है। रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (Reliance Retail) ने आज जस्ट डायल का अधिग्रहण कर लिया है।

 Mukesh Ambani Led Reliance Retail acquire 66 percent stake in Justdial for Rs 3497 crore

कंपनी ने 66.95 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी, इसके लिए कंपनी ने 3497 करोड़ रुपए का निवेश करेगी। इस सौदे के बारे में जानकारी देते हुए रिलायंस रिटेल की निदेशक ईशा अंबानी ने कहा कि जस्ट डायल में निवेश से उनके लाखों कारोबारियों को डिजिटल इकोसिस्टम से जोड़ने में मदद मिलेगी।

इस डील क बाद भी वीएसएस मणी जस्ट डायल का नेतृत्व करते रहेंगे। कंपनी के MD, CEO पद पर बनें रहेंगे। इस सौदे की घोषणा के अलावा कंपनी ने जस्ट डायल में 26 फीसदी हिस्सेदारी के लिए ओपन ऑफर लेकर आएगी। यानी Just Dial में रिलायंस की कुल हिस्सेदारी 60.95 फीसदी की होगी। आपको बता दें कि रिलायंस के निवेश से जस्ट डायल के बिजनेस में विस्तार होगा। कंपनी अपने लोकल बिजनेस की लिस्टिंग का और विस्तार करेगी। वहीं रिलायंस को जस्ट डायल की मदद से अपने रिटेल मार्केट को फैलाने में मदद मिलेगी। जस्ट डायल के मौजूदा डेटाबेस की मदद से रिलायंस रिटेल को अपने व्यापार को विस्तार करने में मदद मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+