रिलायंस और फेसबुक ने मिलाया हाथ, ला रहे हैं सुपर App, एक ही ऐप में चैटिंग से लेकर शॉपिंग तक सबकुछ
नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने रिलायंस जियो (Reliance Jio) लॉन्च कर टेलिकॉम इंडस्ट्री में खलबली मचा दी। कंपनी ने 2016 में जियो लॉन्च किया और अपने सस्ते और फ्री प्लान के दम पर बड़ी-बड़ी कंपनियों को पछाड़ दिया। अब एक बार फिर मुकेश अंबानी कुछ नया करने जा रहे हैं। रिलायंस इंडस्ट्री फेसबुक के साथ मिलकर सुपर ऐप(Suprer App) लाने की तैयारी में है। इस ऐप की सीधी टक्कर चाइनीज ऐप वीचैट(We Chat) से होगी।
Recommended Video

रिलायंस और फेसबुक ने मिलाया हाथ
मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज और सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक ने हात मिलाया है। दोनों कंपनियां मिलकर सुपर ऐप लाने की तैयारी कर रही है। यह सुपर ऐप चाइनीज सुपर-ऐप WeChat को टक्कर देगी। इस सुपर ऐप में मल्टी-परपज फैसिलिटी होगी, जहां आप एक ही एप्लीकेशन पर चैटिंग से लेकर शॉपिंग तक सब कर सकेंगे। ये ऐप एक कम्युनिकेशन प्लेटफॉर्म की तरह भी काम करेगा और शॉपिंग ऐप की तरह भी, जहां से आप रिलायंस की ग्रोसरी और ऑनलाइन वेबसाइट ajio.com से शॉपिंग कर सकेंगे। इस ऐप में जियोमनी के जरिए पेमेंट की सुविधा भी मिलेगी। इसके अलावा एक ही ऐप पर यूजर्स को होटल और फ्लाइट बुकिंग, गेमिंग, बिल पेमेंट, डिजिटल पेमेंट आदि जैसी तमाम सुविधाएं मिलेंगी।

WeChat को देगी टक्कर
इस सुपर ऐप की सीधी टक्कर चाइनीज सुपर ऐप वी चैट से होगी। इस ऐप के लिए रिलायंस और फेसबुक निवेश और टेक्नॉलजी का काम देख रही है। हालांकि इस बारे में अभी आधिकारिक तौर पर न तो फेसबुक की ओर से कुछ बताया गया है और न ही रिलायंस की ओर से।

जियो में निवेश की तैयारी में फेसबुक
दरअसल फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग रिलायंस जियो में निवेश करना चाहते हैं । 24 मार्च को फाइनेंशियल टाइम्स ने अपनी एक रिपोर्ट में इस बारे में लिखा भी था। रिपोर्ट के मुताबिक फेसबुक रिलायंस जियो में कई अरब डॉलर निवेश करना चाहता है। इसके लिए दोनों कंपनियों के बीच बातचीत चल रही है। इस निवेश के बदले फेसबुक जियो में 10 फीसदी की हिस्सेदारी खरीद सकता है।












Click it and Unblock the Notifications