मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया का एक महीने का बिल सुनकर दंग रह जाएंगे
दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में शुमार रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी का मुंबई स्थित घर एंटीलिया कई वजहों से सुर्खियों में रहता है। इस घर को वास्तुशिल्प का चमत्कार माना जाता है।
यहां तीन हेलीपैड, 168 कारों की पार्किंग, स्वीमिंग पूल, स्पा, मंदिर, गार्डेन, विशालकाय लिफ्ट, थिएटर जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। यही नहीं एंटीलिया में 600 लोगों का स्टाफ काम करता है, जिनकी सैलरी लाखों में हैं। ये कर्मचारी पूरी एंटीलिया बिल्डिंग को सुचारू रूप से संचालित करने में अहम भूमिका निभाते हैं।

7000 घर हो सकते हैं रोशन
रिपोर्ट्स के अनुसार एंटीलिया में बिजली की खपत बहुत ज्यादा है। इमारत के विशाल आकार के कारण हाई-टेंशन बिजली कनेक्शन की जरूरत होती है। एक दिलचस्प तथ्य यह है कि अकेले एंटीलिया की बिजली से मुंबई के लगभग 7000 मध्यम वर्गीय घरों को बिजली मिल सकती है।
हर महीने 637240 बिजली की खपत
एंटीलिया की मासिक बिजली खपत की बात करें तो यह करीब 637240 यूनिट है। यानि औसत मासिक बिजली बिल करीब 70 लाख रुपये है और कभी-कभी यह इससे भी ज्यादा हो जाता है।
15000 करोड़ में बनी है बिल्डिंग
बता दें कि एंटीलिया का निर्माण 2006 में शुरू हुआ था और 2010 में पूरा हुआ था। इस पर करीब 15,000 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। इमारत को रिक्टर स्केल पर आठ तीव्रता तक के भूकंप को झेलने की क्षमता है।
1.120 एकड़ में बनी है बिल्डिंग
एंटीलिया बिल्डिंग का निर्माण 1.120 एकड़ में हुआ है। एंटीलिया के इंटीरियर डिजाइन में कमल और सूरज की आकृतियाँ शामिल हैं। हर मंजिल पर अनूठी डिजाइन देखने को मिलती है जोकि इस इमारत को और भी खास बनाती है।
लखों में कर्मचारियों की सैलरी
एंटीलिया के कर्मचारियों को उनके काम के लिए काफी अच्छी सैलरी मिलती है। रिपोर्ट की मानें तो हर महीने कर्मचारियों 1.5 से 2 लाख रुपये मिलते हैं। एंटीलिया में जबरदस्त वास्तुकला के साथ हर वह सुविधा शामिल है जिसकी कल्पना की जा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications