Mukesh Ambani: मुकेश अंबानी को मिली जान से मारने की धमकी, कहा गया- '20 करोड़ रुपये दो नहीं तो...'
Mukesh Ambani Death Threat: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी को जान से मारने की धमकी मिली है। मुकेश अंबानी को 27 अक्टूबर को एक ईमेल में जान से मारने की धमकी मिली है। इस ईमेल में 20 करोड़ का भुगतान करने पर उन्हें गोली मारने की चेतावनी दी गई है।
मुंबई के गामदेवी पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 387 और 506 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मुंबई पुलिस के मुताबिक, धमकी भरे ईमेल में लिखा गया था कि 'अगर तुम हमें 20 करोड़ रुपये नहीं दोगे तो हम तुम्हें मार डालेंगे, हमारे पास भारत के सबसे अच्छे शूटर हैं।'
ईमेल मिलने के बाद मुकेश अंबानी के सुरक्षा प्रभारी की शिकायत के आधार पर मुंबई की गामदेवी पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications