MRF Share: एक लाख के करीब पहुंचा MRF का शेयर, गुब्बारे बनाने से शुरू हुआ था बिजनेस
MRF Share Touches 1 Lakh: देश में सबसे महंगा शेयर एमआरएफ का है। इस कंपनी के एक शेयर का दाम एक लाख रुपए तक पहुंचने जा रहा है। इस कंपनी ने अपनी शुरुआत गुब्बारे बनाने से की थी।

MRF Share Touches 1 Lakh: मद्रास रबर फैक्ट्री यानि MRF इस कंपनी का नाम आपने जरूर सुना होगा। यह कंपनी मुख्य रूप से गाड़ियों के टायर बनाने का काम करती है। इस कंपनी का शेयर देश में सबसे महंगा शेयर है। कंपनी का शेयर अब एक लाख रुपए तक पहुंचने वाला है।
एक लाख तक पहुंचे दाम
शेयर बाजार मे जिस तरह से एमआरएफ के शेयर ने अपना दम दिखाया है उसे देखकर हर कोई दंग है। कंपनी के एक शेयर का दाम 8 मई 1.03 बजे 97699 रुपए है। कंपनी का शेयर अधिकतम 99933.50 रुपए तक पहुंच है। कंपनी का शेयर आज रिकॉर्ड 99933 के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंचा था।
दुनिया की टॉप-2 कंपनी
भारत की इस टायर बनाने वाली कंपनी का मुख्यालय चेन्नई में है। कंपनी ने टायर, ट्रेड्, ट्यूब, कन्वेयर बेल्ट, पेंट, खिलौने बनाने का काम करती है। यह दुनिया की दूसरी टायर कंपनी है जो सबसे मजबूत AAA ब्रांड ग्रेड का टायर बनाती है।
गुब्बारे बनाने से शुरुआत
मद्रास रबर फैक्ट्री की बात करें तो इशकी शुरुआत केएम मामेन मप्पिलई ने की 1946 में की थी। यह कंपनी शुरुआत में गुब्बारे बनाती थी। 1952 में कंपनी ने ट्रेड रबर बनाना शुरू किया। यह भारत की एकमात्र कंपनी है जो अमेरिका में टायर का निर्यात करती है।
कंपनी के स्टार चेहरे
एमआरएफ के स्पॉन्सर की बात करें तो सचिन तेंदुलकर, ब्रायन लारा, स्टीव वॉ जैसे दिग्गज कंपनी का चेहरा रह चुके हैं। मौजूदा समय में जेरोम चिनिया और विराट कोहली कंपनी का चेहरा हैं। कंपनी ने रोहित शर्मा, गौतम गंभीर, संजू सैमसन, शिखर धवन जैसे खिलाड़ियों को भी स्पॉन्सर किया है।
41 हजार करोड़ की कंपनी
कंपनी के कुल रेवेन्यू की बात करें तो मार्केट कैप 41418.58 करोड़ रुपए है, जबकि इंटरप्राइज वैल्यू 43298.94 करोड़ रुपए है। कंपनी फिलहाल 50.74 के पीई पर ट्रेड कर रही है। कंपी के साप 114.85 करोड़ रुपए कैश हैं, जबकि कंपनी पर 1995.21 करोड़ रुपए का कर्ज है।
कंपनी के फाइनेंशियल
कंपनी की शयेर होल्डिंग की बात करें तो 42.45 फीसदी पब्लिक के पास है, प्रमोटर के पास मार्च 2023 के अनुसार 27.84 फीसदी शेयर हैं। एफआईआई के पास 18.05 फीसदी, डीआईआई के पास 11.66 फीसदी शेयर हैं। प्रमोटर्स ने 0.09 फीसदी शेयर प्लेज किए हैं।
22 वर्षों में 100 गुना रिटर्न
एमआरएफ के शेयर ने पिछले 22 वर्षों में निवेशकों को 100 गुना रिटर्न दिया है। कंपनी की ग्रोथ का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि अगर आपने इसमे 1993 में 10 हजार रुपए निवेश किए होते तो आज आप 3 करोड़ रुपए से अधिक के मालिक होते।












Click it and Unblock the Notifications