इंडिया में लॉन्च हुआ दुनिया का सबसे पतला स्मार्टफोन Moto Z, जानिए खासियत
नई दिल्ली। स्मार्ट फोन की होड़ में आज लेनोवो ने इंडिया में मोटोरोला के फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स Moto Z और Moto Z Play को लॉन्च किया है, इन दोनों फोन का इंतजार बेसब्री से लोग कर रहे थे। कंपनी का दावा है कि Moto Z दुनिया का सबसे पतला स्मार्ट फोन है।
फोन की लॉचिंग पर खुशी जताते हुए कंपनी ने कहा कि य पॉवरफूल स्मार्ट फोन 17 अक्टूबर के दिन 12 बजे से अमेजॉन और फ्लिपकार्ट पर लोगों के लिए उपलबद्ध होगा।
आइये जानते है दुनिया के सबसे स्लिम फोन की खूबियां...
- Moto Z फोन की कीमत 39,999 रुपये से शुरू है।
- Moto Z Play 24,999 रुपये में अमेजॉन और फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा।
- Moto Z के अंदर 5.5 इंच का डिस्पले है और इसकी रिजॉल्यूशन 2560×1440 पिक्सल है।
- Moto Z 4GB रैम वाला फोन है।
- इसकी बैट्रीबैकअप काफी अच्छी है, कंपनी ने दावा किया है कि ये फोन मात्र 15 मिनट में फूल चार्ज हो जाएगा और 8 घंटे तक चलेगा।
- सेल्फी के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा होगा।













Click it and Unblock the Notifications