Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

चुनावी नतीजे आते ही महंगाई की मार, अमूल के बाद मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम

अमूल के बाद अब मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दूध के दाम, नई कीमतें शनिवार से लागू

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव खत्म होते ही अमूल ने दूध की कीमत में बढ़ोतरी की। अमूल द्वारा दूध की कीमत में 2 रुपए की बढ़ोतरी किए जाने के बाद अब मदर डेयरी ने भी दूध के दाम बढ़ा दिए हैं। राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्ली में दूध की आपूर्ति करने वाली कंपनी मदर डेयरी (Mother Dairy) ने दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की है। शुक्रवार को कंपनी ने दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की। कंपनी ने मदर डेयरी की दूध की कीमत में 2 रुपए की बढ़ोतरी की है।

 Mother Dairy hikes milk prices by up to Rs 2 a litre

कल से महंगा हुआ दूध

नई कीमत शनिवार को लागू हो जाएगी। शनिवार से आपको मदर डेयरी के दूध 2 रुपए महंगी कीमत पर मिलेगी। कंपनी ने कहा है कि किसानों से दूध खरीदने की लागत में बढ़ोतरी की वजह से यह निर्णय लिया गया है। कंपनी ने पैकिंग वाले दूध की कीमतों में 2 रुपए प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की है। हालांकि वेंडिंग मशीन से मिलने वाले दूध की कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। कल यानी 25 मई से दिल्‍ली-एनसीआर में मदर डेयरी के पैकिंग वाले दूध की कीमतें 2 रुपए मंहगी हो जाएगी। मदर डेयरी से पहले अमूल ने भी दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की। अमूल ने दूध की कीमतों में 2 रुपए की बढ़ोतरी की है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+