मूडीज ने भारत की विकास दर का अनुमान 5.8 से घटाकर 4.9 फीसदी किया
Recommended Video
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय रेटिंग एजेंसी मूडीज ने वित्तवर्ष 2019-20 के लिए भारत की जीडीपी विकास दर को लेकर अपने अनुमान में बदलाव किया है। मूडीज ने सोमवार को कहा है कि भारत की विकास दर 2019-20 में 4.9 फीसदी रहेगी। पहले मूडीज ने इस साल में भारत की जीडीपी 5.8 रहने का अनुमान जताया था। जिसे अब करीब एक फीसदी कम कर दिया है।

रेटिंग एजेंसी ने कहा कि उपभोग मांग सुस्त रहने के कारण चालू वित्त वर्ष 2019-20 में भारत की आर्थिक विकास दर 4.9 फीसदी रह सकती है। पहले विकास दर में गिरावट निवेश में कमी की वजह से थी, अब खपत भी काफी घट गई है। कृषि क्षेत्र में मजदूरी की वृद्धि दर घटने से ग्रामीण परिवारों में वित्तीय संकट बढ़ गया है। ऐसे में इसका साफ असर जीडीपी पर दिख रहा है।
मूडीज ने 2020-21 के लिए भी अनुमान को अब बदल दिया है। मूडीज के अनुसार, भारत की आर्थिक विकास दर 2020-21 में 6.3 फीसदी रह सकती है। रेटिंग एजेंसी ने पहले 2020-21 में भारत की आर्थिक विकास दर 6.6 फीसदी रहने का अनुमान जारी किया था। जिसे अब घटाया है।
मूडीज ने एक रिपोर्ट में कहा है कि निवेश को लेकर शुरू हुई सुस्ती से आर्थिक विकास की रफ्तार मंद पड़ने लगी और अब ग्रामीण क्षेत्र में लोगों के वित्तीय दबाव में होने और रोजगार सृजन की दर मंद पड़ने के कारण उपभोग में भी सुस्ती आ गई है।












Click it and Unblock the Notifications